करीब तीन दशक पहले तक खाड़ी देशों में अपनी खुशबू बिखेरने वाले जौनपुर के पारंपरिक 'शाही इत्र' उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। उद्यान विभाग विभिन्न योजनाओं के तहत बेला, गुलाब, चमेली, गेंदा और ग्लेडियोलस की व्यावसायिक खेती के लिए किसानों को वित्तीय अनुदान और निःशुल्क उन्नत बीज दे रहा है।
वर्ष 2024-25 के 113 हेक्टेयर से बढ़कर 2026-27 में 117.5 हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जिससे कुल उत्पादन 9,612 क्विंटल होने का अनुमान है। यहाँ के ताजे फूल स्थानीय मंडियों के अलावा सीधे वाराणसी के बाजारों में भेजे जा रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा के अनुसार, जिले में पुष्प क्लस्टर विकसित कर ग्रामीण युवाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी रोजगार से जोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Whatsapp Web का इस्तेमाल करना है खतरनाक? गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी में चेताया
गेंदा व गुलाब का उत्पादन
ग्लेडियोलस; चाचकपुर (धर्मापुर) में गेंदा व रामनगर व रामपुर क्षेत्र में गेंदा व गुलाब का उत्पादन प्रमुखता से हो रहा है। नगर के सिपाह, चौकियां, चाचकपुर व हुसैनाबाद स्थानीय बिक्री केंद्र हैं। वहीं निकटवर्ती वाराणसी के प्रमुख मंडियों तक सड़क परिवहन से ताजे फूल जाते हैं।
विभिन्न योजनाओं में खेती का लक्ष्य (हेक्टेयर में)
- एकीकृत बागवानी विकास मिशन- गेंदा -10 हेक्टेयर, ग्लैडियोलस- 02 हेक्टेयर.
- मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना- गेंदा -29हेक्टेयर, ग्लैडियोलस- 07 हेक्टेयर
- राज्य सेक्टर अनुसूचित जाति, जनजाति (भौतिक लक्ष्य)- गेंदा चार हेक्टेयर, गुलाब दो हेक्टेयर