logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जहानाबाद में 5 साल की बच्ची से रेप, आरोपी को देख टूट पड़े लोग; पुल‍िस से झड़प

जहानाबाद जिले में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसको लेकर इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए।

jehanabad crime news

थाने के बाहर जुटी भीड़। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के जहानाबाद में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वीभत्स घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आसपास के लोंगो में भारी गुस्सा है, जिसकी वजह से इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। 

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद राजू है। उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची तो आरोपी को देखते ही वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में आरोपी को लेकर भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई, बाद में हंगामा भी हुआ। तनावपूर्ण स्थिती को देखते हुए इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में फ्यूचर CM के पोस्टर से सियासी सुगबुगाहट बढ़ी, नीतीश से भावुक अपील

सदर अस्पताल में लोगों की मांग

दरअसल, मामला नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल का है। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही पुलिस की गाड़ी आरोपी को लेकर अस्पताल परिसर पहुंची, वहां मौजूद स्थानीय लोग बेकाबू हो गए और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। लोग आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करने लगे लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर उसे बाहर निकाला। उग्र भीड़ ने आरोपी को अपने हवाले करने और मौके पर ही सजा देने की मांग कर रही थी। 

 

 

 

पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया

लोगों के गुस्से के बीच स्थिती हाथ से निकलता देख पुलिस अधिकारियों ने 3 युवकों को हिरासत में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसे वापस उसे थाने ले गई।

 

यह भी पढ़ें: नीतीश के फैसले से जेडीयू में हलचल, आनंद मोहन के बयान से खलबली

पूरा मामला क्या है?

जानकारी देते हुए जहानाबाद सदर के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि 5 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म हुआ है। घटना के बाद कुछ लोग गुस्से से भर गए। लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़-फोड़ की है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद संवेदनशील इलाकों और अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात गई है।


और पढ़ें