logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध बंगाल से गिरफ्तार, जुटा रहा था CM की जानकारी

पश्चिम बंगाल STF ने पूर्वी बर्धमान से पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

West Bengal news

पुलिस की गिरफ्त में जैश ए मोहम्मद आतंकी। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एंगल से जांच की जा रही है कि कहीं गिरफ्तार आतंकी के तार आईएसआई समर्थित मॉड्यूल से तो नहीं जुड़े है जो बीजेपी और आरएसएस के नेताओं की जानकारियां जुटा रहा था।

 

बंगाल STF ने हामिद मंडल को गुरुवार देर रात बर्धमान शहर के एक आवासीय परिसर स्थित किराए के फ्लैट से गिरफ्तार किया। वह यहां पिछले दो-तीन महीने से रह रहा था। हामिद पूर्वी बर्धमान जिले के कुसुमग्राम का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंडल से जब्त किए गए मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: जैसलमेर में ऊंट से जा टकराई कार, मेजर की मौत, दो लेफ्टिनेंट घायल

 

सीएम सुवेंदु की जानकारी इकट्ठा कर रहा था 

 

हालांकि, पड़ोसी फ्लैट मालिकों ने कहा कि वह आदमी अपने परिवार के साथ करीब डेढ़ साल से किराए के घर में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि कहा कि हामिद मंडल के मोबाइल फोन और दूसरे डॉक्यूमेंट्स से मिली चीजों से पता चला कि वह मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा था, जिससे पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या वह हमले की प्लानिंग कर रहा था। 

 

 

 

 

सज्जाद भट का करीबी साथी मंडल

 

पुलिस ने कहा कि हामिद पर पाकिस्तान के बैन आतंकी ग्रुप JeM से जुड़ा होने का शक है। माना जाता है कि हामिद, सज्जाद भट का करीबी साथी है, जिस पर 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक होने का आरोप है।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु की रोक से केरल में घर नहीं बन पाएंगे? समझिए CM के चिट्ठी लिखने की वजह

 

किन लोगों के संपर्क में था?

 

सूत्रों ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह किन लोगों के संपर्क में था, उसकी गतिविधियां क्या थीं और उसकी क्या साजिश थी। जांचकर्ताओं को शक है कि मंडल करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुज्जर द्वारा चलाए जा रहे आतंकी संगठन के मॉड्यूल के कथित रूप से संपर्क में आया था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि भट्टी का नेटवर्क सीमा पार से मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है।

 

वहीं, बीजेपी के प्रवक्ता देबजीत सरकार ने आरोप लगाया कि वाम मोर्चा शासन के 34 सालों और तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 सालों के दौरान पश्चिम बंगाल कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों के लिए एक सुरक्षित स्थान बना रहा। 


और पढ़ें