झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को एक सुनसान जगह से करीब 600 मतदाता पहचान पत्र, 75 एटीएम कार्ड और 25 पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी है। बरामदगी के बाद बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन दस्तावेजों को किसी गलत मकसद से तो एकत्र नहीं किया गया था।
यह बरामदगी सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में दूरदर्शन टावर के पास स्थित एक सुनसान स्थान से की गई। अजय नाथ झा ने जानकारी देते हुए बताया, 'एक ही स्थान से इतनी बड़ी संख्या में मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड मिलना चिंता का विषय है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। यदि किसी गिरोह की संलिप्तता या धोखाधड़ी का मामला सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'
यह भी पढ़ें: 45 दिनों में BSF को जमीन देंगे CM शुभेंदु, चुनाव में इसके लिए रार क्यों मची थी?
सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमार ने बताया कि सभी कार्ड जब्त कर लिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: पहले बताया था AI एडिटेड वीडियो, अब उसी विधायक को दिनाकरन ने पार्टी से निकाला
एक चेक बुक भी बरामद
उन्होंने कहा, 'हमने करीब 600 मतदाता पहचान पत्र, 75 एटीएम कार्ड और 25 पैन कार्ड के अलावा एक चेक बुक भी बरामद की है। इनमें से अधिकांश दस्तावेज माराफारी, जोशी और झोपड़ी इलाकों के लोगों के हैं। कुछ कार्डधारकों की पहचान कर ली गई है। दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है और सभी असली प्रतीत हो रहे हैं।'