logo

मूड

ट्रेंडिंग:

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों से मिलेंगे मंत्री, मांगें न मानी तो घेरेंगे CM आवास

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन 23वें दिन जारी है। मांगें पूरी न होने पर 20 अगस्त को CM आवास घेराव की चेतावनी दी है। सरकार ने सोमवार दोपहर 2 बजे छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया है।

Jharkhand govt ready to talk JPSC JSSC aspirant

आंदोलन पर बैठे अभ्यर्थी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ अभ्यर्थियों का आंदोलन रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने पर 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। हालांकि, आंदोलन के बीच सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया है। सोमवार को रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में दोपहर 2 बजे छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक होगी।

 

प्रशासन की ओर से छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उनके कानूनी सलाहकार को भी बैठक में शामिल होने का न्योता दिया गया है। छात्र नेताओं ने कहा कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर कितनी गंभीर है इसका फैसला बैठक के बाद ही होगा।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आफत! बारिश में अबतक 79 लोगों की मौत; 973 करोड़ रुपये का नुकसान

सरकार ने बातचीत के लिए भेजा न्योता

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) धनंजय कुमार ने रविवार को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रशासन छात्रों के संपर्क में है और उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है। उन्होंने छात्रों से सोमवार की बैठक में शामिल होने की अपील की। छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव मिला है और छात्र इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए ही यह स्पष्ट होगा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर क्या कदम उठाना चाहती है।

छात्रों ने गंभीर लगाए आरोप

छात्र नेता रविंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों को अलग-अलग करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की गई और अब आंदोलन में शामिल छात्रों के बीच फूट डालने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के सदस्यों को बांटने की कोशिश की गई तो आंदोलन और तेज होगा। छात्रों ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: 19 अगस्त को पेपरलीक के खिलाफ RJD का मार्च, तेजस्वी यादव ने किया ऐलान

नेताओं के फूंके पुतले

छात्र नेता पीयूष कुमार ने कहा कि अभ्यर्थी सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जा सकता है। इधर, हजारीबाग में भी JPSC अभ्यर्थियों ने परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राष्ट्र जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के पुतले फूंके।


और पढ़ें