logo

मूड

ट्रेंडिंग:

JSSC CGL और CDPO परीक्षा रद्द नहीं होगी, झारखंड हाई कोर्ट ने लगाई रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार के JSSC CGL और CDPO परीक्षाओं के रद्द करने वाले फैसले पर रोक लगा दी है। पढ़ें रिपोर्ट।

Hemant Soren Breaks Silence on JPSC student protest Row

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, Photo Credit: HemantSorenJMM/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

झारखंड हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार के झारखंड लोक सेवा आयोग (JSSC CGL) और चाइल्ड डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट ऑफीसर (CDPO) परीक्षाओं को रद्द करने वाले फैसले पर शुक्रवार को रोक लगा दी। राजधानी रांची में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के दबाव में हेमंत सोरेन सरकार ने परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था। हेमंत सोरेन सरकार इन प्रदर्शनों के बाद बुरी तरह से घिर गई थी। 

हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने परीक्षाओं को रद्द करने से जुड़ी एक अधिसूचना जारी की थी, जिसके बाद हाई कोर्ट ने रोक लगाने का फैसला लिया। गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट ने 11वीं और 13वीं JPSC परीक्षा और नियुक्तियों को रद्द करने वाले फैसले पर रोक लगाई थी। 

8 अगस्त को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JJM) की अगुवाई वाली सरकार ने 22 परीक्षाओं के रद्द होने के आदेश जारी किए थे, साल 2014 से अब तक हुए कुल 23 परीक्षाओं के जांच का भरोसा प्रदर्शनकारियों से किया था। 

Related Topic:#JMM#hemant soren

और पढ़ें