logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जंतर मंतर की तरह पेपर लीक पर रांची घेरेगी CJP? अभिजीत दीपके ने दिया समर्थन

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को कहा है कि उन्होंने छात्रों के साथ बात की है, अपना समर्थन दिया है।

Abhijeet Dipke echoes Rahul Gandhi demand of Amit Shah resign

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र पांचवें दिन भी प्रदर्शन कर रहे हैं। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 29 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। 

छात्र CBI जांच की मांग कर रहे हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की भी मांग उठा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि प्रदर्शन और जायज मांगों के बाद भी हेमंत सोरेन सरकार उनकी बात नहीं मान रही है। दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर केंद्र को घेरने वाली कांग्रेस ने भी चुप्पी साध रखी है। 

यह भी पढ़ें: झारखंड: NEET पर हंगामा, JPSC पर क्यों नहीं? विधानसभा घेरने की तैयारी में छात्र

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया आंदोलन को समर्थन

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों के साथ पूरी तरह खड़ी है। अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, 'झारखंड के छात्रों के साथ सीजेपी खड़ी है और उनकी मांगों का समर्थन करती है।'

छात्रों के बातचीत का ऑडियो भी अभिजीत दीपके ने शेयर किया है। छात्र उनसे कह रहे हैं कि दिल्ली में सरकार को झुकाने के बाद रांची की सरकार को आप झुकाने में मदद दीजिए। CJP ने दिल्ली में नीट पेपर लीक के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था। नतीजा यह हुआ कि धर्मेंद्र प्रधान की नरेंद्र मोदी कैबिनेट से विदाई हो गई।

 

 

क्या चाहते हैं छात्र?

  • 19 अप्रैल को हुई 14वीं JPSC प्रीलिम्स परीक्षा रद्द की जाए
  • पिछले 7 सालों में JPSC और JSSC की सभी परीक्षाओं की CBI और ED से जांच हो
  • OMR शीट में 'नॉट अटेम्प्टेड' का पांचवां विकल्प जोड़ा जाए
  • दोषियों को सख्त सजा मिले।

यह भी पढ़ें: झारखंड: 25 साल में सिर्फ 14 सिविल सेवा परीक्षाएं, जानिए क्या है ताजा JPSC विवाद

क्यों छात्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए?

छात्रों का कहना है कि कई बार पेपर लीक हो चुके हैं। इस बार OMR शीट लीक होने का आरोप है। उन्होंने CID जांच पर भरोसा जताने से इनकार कर दिया है। एक छात्र ने कहा, 'हम किसान परिवार से हैं। हमें सिर्फ मेरिट के आधार पर नौकरी चाहिए।'

 

 

विधासनभा घेरने की तैयारी में हैं छात्र

रविवार शाम को छात्रों ने टॉर्च मार्च निकाला और अल्बर्ट एक्का चौक पर जाकर नारे लगाए। अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो वे जल्द ही विधानसभा की ओर मार्च करेंगे और घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों में लड़कियां और आदिवासी छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। आंदोलनकारी कह रहे हैं कि वे आंदोलन राज्य की नौकरियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि बार-बार होने वाली गड़बड़ियों से उनके करियर का भविष्य खतरे में है।


और पढ़ें