logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक्सीडेंट में घायल हुए शख्स की मदद करने जुटे लोगों पर चढ़ गया ट्रक, 7 की मौत

झारखंड के खूंटी जिले में सड़क किनारे झाड़ियों में गिरे एक स्कूटी सवार की मदद करने पहुंचे लोगों को ट्रंक ने रौंद दिया, इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है।

झारखंड, Khunti truck accident,

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

झारखंड के खूंटी जिले में सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गया था। लोग उसकी मदद करने पहुंचे थे, तभी वहां मौजूद लोग तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें बच्चे भी हैं। रिपोर्ट की माने तो सभी मृतक एक ही परिवार के थे।  

 

बताया जा रहा है कि यह हादसा खूंटी के कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर पोड़ा से पहले जोने-लुदरू मोड़ के पास हुआ। हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है की चालक नशे में था। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।  

 

यह भी पढ़ें: जितनी मजबूत सरकार, उतनी कम चली UP विधानसभा; पिछले 5 साल में सिर्फ 83 दिन चला सदन

कैसे हुआ हादसा? 

स्थानीय लोगों की मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9.45 बजे एक स्कूटी सवार जोने-लुदरू मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पुलिया के पास झाड़ियों में जा गिरा था। इस घटना की जानकारी मिलने पर आसपास की महिलाएं और बच्चे उसे देखने और मदद के लिए पुलिया के पास पहुंचे थे। तभी सड़क किनारे खड़े लोग तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।  

हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की गई जान

धनतरेस से एक दिन पहले हुए इस हादसे में जान गंवाने वालों में चार महिलाएं और तीन बच्चें भी शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है। मृतकों में पाको देवी, कसीला देवी, मानहू देवी, गोलू कुमार, अंजलि कुमारी, तूती कुमारी और 12 वर्षीय सौरभ नायक का नाम शामिल हैं।  

 

हादसे के बाद चालक और खलासी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। ​घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई हैं।


और पढ़ें