LIVE NOW
झारखंड पुलिस ने छात्रों पर फिर किया लाठीचार्ज, भागते दिखे छात्र
झारखंड में प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। छात्रों के आंदोलन का 17वां दिन है। पढ़ें रिपोर्ट।

पुलिस ने किया फिर से लाठीचार्ज। Photo Credit- ANI
10:11 pm
संवाद-विश्वास के साथ मिलकर मुद्दे को सुलझाने की अपील
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने सोमवार रात एक बार फिर से आंदोलनरत छात्रों से संवाद और विश्वास के साथ मिलकर इस मुद्दे का समाधान करने की बात कही। उन्होंने आज के छात्र आंदोलन के दौरान संयम, संवेदनशीलता और पूरी जिम्मेदारी के साथ स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस के सभी अधिकारियों और जवानों को धन्यवाद दिया।
https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/2086840484694196316
साथ ही सीएम सोरेने ने युवाओं से उनकी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों को भड़काने का काम कर रहा है।
8:47 pm
पुलिस ने किया लाठीचार्ज का दूसरा राउंड
झारखंड के सामने हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी छात्र एकत्र होकर सरकार के सामने अपनी मांगे मांग रहे थे, तभी पुलिस ने बल का प्रयोग करके उन्हें वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर एक बार फिर से लाठीचार्ज किया।
https://twitter.com/ANI/status/2086808254789939433
पुलिस ने रांची में राज्य विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे JPSC-JSSC उम्मीदवारों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
4:56 pm
'CM पद खतरे में.. आंदोलन रुकने वाला नहीं', लाठीचार्ज पर बोले महतो
रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन में अपनी भूख हड़ताल के 9वें दिन छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो विधानसभा घेराव मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार से कहा कि युवा शब्द का उल्टा वायु होता है और वायु को कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा, 'मेरी 9 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी मैं एम्बुलेंस से आया हूं और स्ट्रेटर पर इस मार्च का हिस्सा बना हूं। सरकार हमारी आवाज दबा रही है और वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले इस्तेमाल कर रही है। सरकार जब-जब डरती है तब-तब पुलिस को आगे करती है।'
https://twitter.com/ANI/status/2086757083563925676
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अगर छात्रों की मांगे पूरी नहीं हुईं को मुख्यमंत्री पद खतरे में पड़ जाएगा। सरकार हिल जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
2:59 pm
प्रदर्शनकारी पिटे, आंसू गैस, वाटर कैनन का इस्तेमाल, रांची में बवाल
रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
2:00 pm
पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुए छात्र
पुलिस के लाठीचार्ज में कुछ छात्र घायल हुए हैं। छात्रों के हाथों से खून निकलते हुए दिख रहा है। प्रदर्शनकारी विधानसभा घेरने के लिए अड़े हुए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/2086730089258242051
1:19 pm
कहीं बैरिकेड टूटा, कहीं पिटे प्रदर्शनकारी, विधानसभा के पास रांची में बवाल
रांची में JPSC-JSSC प्रदर्शनाकरियों को हटाने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, इस दौरान छात्र डांस करने लगे। कुछ जगह प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पीटा है।
https://twitter.com/AHindinews/status/2086709641023803612
12:32 pm
छात्रों के खिलाफ वाटर कैनन का इस्तेमाल
छात्रों के प्रदर्शन पर अब हंगामा बरपा है। छात्रों के खिलाफ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है।
12:16 pm
जब तक मांगें पूरी नहीं, तब तक हटेंगे नहीं: जयराम महतो
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा के नेता जयराम महतो भी छात्र प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे है। उन्होंने दावा किया है कि जब तक छात्रों की मांगे पूरी नहीं हो जाती है, तब तक छात्र प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।
12:04 pm
'छात्र आंदोलनों को किया जा रहा हाइजैक'
झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद तरुण चुघ ने कहा, 'जो लोग दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक हाईजैक करने का प्रयास कर रहे थे। वह तथाकथित कहां हैं? अब राहुल गांधी के पास विद्यार्थियों को सुनने का समय नहीं है क्या? क्योंकि सरकार आपके गठबंधन की है। ये दोहरा मापदंड है।'
11:52 am
देवेंद्र नाथ महतो विधानसभा घेरने
झारखंड में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो प्रदर्शनकारी छात्रों के 'विधानसभा घेराव' मार्च में शामिल हुए। वह पिछले 9 दिनों से मुख्य विरोध स्थल, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर हैं।
https://twitter.com/ANI/status/2086698867995906237
11:51 am
ED ने JPSC परीक्षा में गड़बड़ी की जांच शुरू की
ED ने भी जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच शुरू कर दी है। छात्रों की मुख्य मांग है कि 2019 के बाद हुई जेएसएससी सीजीएल, जेई और पीजीटी जैसी परीक्षाओं को रद्द किया जाए। साथ ही सीबीआई जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और भर्ती प्रक्रिया में सुधार किए जाएं। छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि सरकार ने सुधार वाली मांगें तो मान लीं, लेकिन परीक्षा रद्द करने पर सहमति नहीं दी। उन्होंने सभी छात्रों से शांतिपूर्ण मार्च में शामिल होने की अपील की है।
11:44 am
विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे छात्र
हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा भवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। छात्रों के हाथों में तिरंगा है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
https://twitter.com/ANI/status/2086693660486484287
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




