logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हनी ट्रैप नेटवर्क में संदिग्ध आतंकी की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, निशाने पर थे कई नेता

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने झारखंड के साहिबगंज से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से लगातार संपर्क में थी। महिला हनीट्रैप के जरिए प्रभावशाली लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम करती थी।

Jharkhand, Terror, Honey Trap

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit- Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार नामक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, अर्पिता संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से लगातार संपर्क में थी। पुलिस का कहना है कि अर्पिता हमीम मंडल की करीबी सहयोगी और गर्लफ्रेंड है।

 

कथित तौर पर संगठित नेटवर्क के लिए वह हनीट्रैप के जरिए प्रभावशाली लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम करती थी। जांच एजेंसियां का मानना है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता। ऐसे में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क के तार किन-किन राज्यों तक फैले हुए हैं, इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। 

 

इसके साथ ही अर्पिता सरकार से पूछताछ जारी है। एजेंसियां उसके मोबाइल, डिजिटल डिवाइस और संपर्कों की भी जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ से इस कथित नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि STF ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध ऑपरेटिव हमीम मंडल गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। 

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं सोमन राणा? बारूदी सुरंग में गंवाया पैर, अब CWG 2026 में जीता गोल्ड

सोशल मीडिया से संपर्क में आई थी अर्पिता

हमीम मंडल से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अर्पिता कथित तौर पर व्हाट्सएप के जरिए मंडल के लगातार संपर्क में थी, जांच के दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत का रिकॉर्ड भी मिला है। मंडल से पूछताछ में सामने आई जानकारियों के बाद जांच टीम ने साहिबगंज में छापेमारी की और अर्पिता सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसियों का कहना है कि इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक और तकनीकी साक्ष्यों की भी अहम भूमिका रही है, जिनके आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 

 

अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि इस कथित नेटवर्क के तार किन-किन राज्यों तक फैले हुए हैं और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। उनका फोकस उन लोगों की पहचान करना भी है, जो इस नेटवर्क के संपर्क में रहे हैं या किसी न किसी रूप में इससे जुड़े हो सकते हैं। इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। 

महिला से पूछताछ

जांच टीम अर्पिता से लगातार पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल फोन, दूसरे डिजिटल डिवाइस और संपर्कों की भी जांच की जा रही है। डिजिटल डेटा और पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। इसकी मदद से इस कथित नेटवर्क की कार्यप्रणाली और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम खुलासे हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: गुना में बाइक रोककर युवती से गैंगरेप, साथी से मारपीट और लूट

हमीम मंडल की गिरफ्तारी

जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध ऑपरेटिव हमीम मंडल को (STF) गुरुवार को गिरफ्तार किया था, वह बर्धमान शहर के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स मे एक किराए के अपार्टमेंट से रहता था। पुलिस को उस पर ISI-समर्थित नेटवर्क का हिस्सा होने का शक है। इस नेटवर्क का काम VIPs (जिनमें BJP नेता भी शामिल हैं) के बारे में खुफिया जानकारी जुटाना, लोगों को भर्ती करना और राज्य में संभावित आतंकी गतिविधियों के लिए जमीन तैयार करना था। 


और पढ़ें