logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी, कई लोग दबे

उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। खबरों के मुताबिक, इस इमारत के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

kannauj road accident

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, Photo Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। खबरों के मुताबिक, इस इमारत के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया गया है कि कन्नौज रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है जिसके लिए शटरिंग करके लेंटर ढालने का काम किया जा रहा है। कुछ घायलों को मलबे से निकाला गया है और उन्हें अस्पताल भी भेज दिया गया है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, एक निर्माणाधीन इमारत के लिए जो शटरिंग की गई है। वही गिर गई है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने अभी तक 6 लोगों को निकाल लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

क्या हुआ है?

 

यह काम अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है जिसके तहत बहुमंजिला इमारत बनाई जा रही है। इसी के लिए की गई शटरिंग किसी वजह से अचानक गिर गई और वहां काम कर रहे लोग शटरिंग मटीरियल के नीचे ही दब गए। हादसे के बाद जेसीबी मशीनें लगाकर मलबे को हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।

 

जांच कर रही है पुलिस

 

हादसे के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। मौके पर अधिकारियों ने आकर जांच पड़ताल शुरू की और बचाव अभियान शुरू किया। कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि यह एक गंभीर हादसा है। प्राथमिकता सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। उन्होंने कहा कि हादसे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी राहत कार्य में जुटी हुई हैं। अब तक छह मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि अभी भी करीब 20 मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं। घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल और कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

Related Topic:

और पढ़ें