logo

ट्रेंडिंग:

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: अस्पताल से पकड़ा गया मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में पुलिस ने अब मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। शिवम मिश्रा पर आरोप है कि उसने अपनी कार से रोड़ पर कई लोगों को टक्कर मार दी थी।

UP Police Areested Shivam Mishra

यूपी पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को किया गिरफ्तार, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए लैंबॉर्गिनी केस में पुलिस ने अब मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में लैंबॉर्गिनी कार ड्राइवर पर आरोप है कि उसने एक वीआईपी रोड पर अनकंट्रोल होकर कई लोगों को टक्कर मार दी थी। इस मामले में इस बात को लेकर बहस चल रही थी कि गाड़ी शिवम मिश्रा ही चला रहा था या फिर कोई अन्य व्यक्ति लेकिन अब पुलिस ने शिवम मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया है। 

 

शिवम मिश्रा के वकील ने इससे पहले दावा किया था कि उसका क्लाइंट कार नहीं चला रहा था।  कानपुर पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज, चश्मदीदों के बयान एवं अन्य सबूतों से यह साफ हो गया है कि कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था। 

 

यह भी पढ़ें: स्टार्टअप खोलने के लिए US से लौटा, मां-बाप ने पैसे नहीं दिए चाकू मारकर ले ली जान

पुलिस ने क्या बताया?

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शिवम मिश्रा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि 35 साल के शिवम मिश्रा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और एक घंटे के भीतर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि शिवम मिश्रा स्थानीय तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे हैं। 

 

कोर्ट में बोला झूठ

इस गिरफ्तारी से पहले शिवम मिश्रा के वकील ने कोर्ट में झूठ बोला और कोर्ट में एक व्यक्ति को पेश किया जिसने कहा कि हादसे के समय वह गाड़ी चला रहा था। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था। के पर मौजूद चश्मदीदों ने दावा किया था कि कार बहुत ज्यादा स्पीड में थी और ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल खो गया था। 

 

 

CCTV फुटेज की समीक्षा के बाद पुलिस की जांच टीम ने पाया कि दुर्घटना के समय कार की ड्राइविंग सीट पर शिवम मिश्रा ही मौजूद था। पुलिस के अनुसार, फुटेज में साफ दिख रहा है कि दुर्घटना के बाद कार से बाहर निकलने वाला व्यक्ति शिवम जैसा ही नजर आता है। 

रिमांड की मांग कर सकती है पुलिस 

यह हाई प्रोफाइल केस उस समय नए मोड़ पर आ गया जब बुधवार को कोर्ट में ड्राइवर मोहनलाल यादव ने कहा कि दुर्घटना के समय गाड़ी वह चला रहा था। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने भी आरोपी पक्ष से समझौता कर लिया था। पुलिस ने घटना स्थल की मैपिंग, डिजिटल सबूतों, मोबाइल लोकेशन और गाड़ी के अंदर मिले फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर शिवम मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब कोर्ट में उसकी पेश के दैरान रिमांड की मांग कर सकती है। अब जांच में ड्राइवर के बयानों पर भी सवाल किए जाएंगे। 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap