कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बेटे ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे ने बुधवार को अपने रिटायर्ड नेवी कैप्टन पिता और अपनी मां की चांकू घोंपकर हत्या कर दी हैं। हैरानी की बात यह है कि बेटे और मां-बाप के बीच स्टार्टअप की फंडिग को लेकर हुए विवाद के बाद बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। डबल मर्डर की इस चौंकाने वाली वारदात से हर कोई हैरान है।
बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर हुई। विज्ञान नगर स्थित आदर्शन अपार्टमेंट के विला में 60 साल के रिटायर्ड नेवी कैप्टन नवीन चंद्र भट और उनकी 55 साल की डॉक्टर पत्नी श्यामला भट साथ रहते थे और इसी अपार्टमेंट में यह वारदात हुई।
यह भी पढ़ें: सुसाइड करने घर से गई, दूसरे आदमी के साथ बसा लिया घर, 2 साल बाद OTP से हुआ खुलासा
चाकू से किया हमला
पुलिस के अनुसार, रोहन चंद्र भट ने सुबह अपने पिता के साथ बहस की ओर इसके बाद अपने माता-पिता को चाकू मारा। चीछ-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल कपल को इलाज के लिए मणिपाल अस्पाल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पड़ोसी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
क्यों की हत्या?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रोहन अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था। वह करीब तीन साल तक काम करने के बाद बेंगलुरु लौटा था। पुलिस ने बताया कि वह इंडिपेंडेट प्रोजेक्ट्स कर रहा था और अपने स्टार्ट अप को बढ़ाना चाहता था। वह अपने माता-पिता पर अपने वेंचर्स के लिए पैसे देने के लिए दबाव बनाता रहता था। इसी को लेकर उसके और उसके माता-पिता के बीच लगातार बहस होती रहती थी और इसी बहस के दौरान उसने उन पर चाकू से वार किया दिया।
यह भी पढ़ें: सड़क पर गाड़ी दौड़ाने से गाने की धुन निकली, मेलोडी रोड के पीछे का साइंस क्या है?
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में आदर्श विस्टा अपार्टमेंट में रहने वाली और मणिपाल अस्पताल से जुड़ी डॉक्टर डॉ. ्माधवी नायर की शिकायत पर HAL पुलिस स्टेशन में आरोपी रोहन चंद्र भट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी बेटे रोहन चंद्र भट्ट को गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि रोहन को उसके माता-पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में शुरुआती वजह घरेलू झगड़ा बताई जा रही है लेकिन अधिकारियों ने कहा कि इतनी ज्यादा हिंसा की असली वजह की जांच अभी चल ही रही है।
अमेरिका में रहती है बेटी
रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक कपल की बेटी भी अमेरिका में ही रहती है और पुलिस ने उन्हें इस वारदात की जानकारी दे दी है। पुलिस लड़की से संपर्क कर जल्द ही शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेजेगी। इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।