logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सड़क के गड्ढे में गद्दा-तकिया लेकर लेट गया कानपुर का यह मजबूर पिता

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा 8 इलाके में एक पिता ने खराब सड़कों और जलभराव से परेशान होकर ऐसा अनोखा प्रदर्शन किया, जिसने शहर के साथ में पूरे देश का ध्यान खींच लिया है।

kanpur protest

प्रदर्शन करते शीलू दुबे। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा 8 इलाके में एक पिता ने खराब सड़कों और जलभराव से परेशान होकर ऐसा अनोखा प्रदर्शन किया, जिसने शहर के साथ में पूरे देश का ध्यान खींच लिया है। खराब सड़कों को लेकर अनोखा प्रदर्शन करते हुए शख्स सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में बिस्तर और तकिये के साथ लेटा हुआ नारे लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रदर्शन करते हुए इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

दरअसल, बर्रा-8 के आई ब्लॉक के रहने वाले व्यापारी शीलू दुबे की चौथी क्लास में बढ़ने वाली बेटी बर्रा-8 इलाके में पानी से भरे गड्ढे में गिर गई थी, जिसमें वह घायल हो गई। शीलू की बेटी, जो स्कूल पढ़ने जाती है- वह रामगोपाल चौराहा और जरौली के बीच क्षतिग्रस्त सड़क पर फिसलकर गंदे पानी में गिर गई। उनकी बेटी पूरी तरह भीग गई और डर गई। यह देखकर पिता का गुस्सा सरकार और प्रशासन पर फूट पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा के 12 विधायक अमेरिका रवाना, कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल

भारत माता की जय के नारे

इसके बाद पिता शीलू दुबे ने गड्ढे में भरे पानी में बिस्तर लगाकर लेट गए। पानी में लेटकर उन्होंने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए और अपना विरोध जताया। बेटी के साथ हुई इस दुर्घटना के बाद, वह बिस्तर के साथ कीचड़ भरे पानी में लेट गए। वायरल वीडियो में जहां शीलू दुबे लेटे हुए हैं वहां से एक स्कूल बस भी गुजरती हुई दिखाई दे रही है, जिसमें बच्चे भी नारे लगा रहे हैं।

 

अधिकारियों से कई शिकायतें

उन्होंने खराब सड़क को लेकर अधिकारियों से कई शिकायतें कीं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने सड़क को दुरुस्त नहीं किया। मगर, रविवार को यह वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ उनके इस अनोखे विरोध ने तूल पकड़ लिया।

 

यह भी पढ़ें: बेटे की फीस नहीं दे पाया तो दे दी जान, 12 साल से रुकी थी बीवी की सैलरी

प्रशाशन को मौत का इंतजार

शीलू दुबे ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि इस सड़क से हजारों वाहनों रोज गुजरते हैं। यह सड़क लोगों के लिए खतरा पैदा करती है। उन्होंने कहा, 'हर दिन कोई न कोई कीचड़ में गिरकर घायल हो जाता है। ऐसा लगता है कि प्रशासन किसी मौत का इंतजार कर रहा है।'

 

शीलू दुबे के इस विरोध-प्रदर्शन के बाद, कानपुर नगर निगम के अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लोगों से त्वरित कार्रवाई का वादा किया है। हालांकि, आनन-फानन में, नगर निगम ने जेसीबी से सड़क के गड्ढों को मिट्टी से भर दिया।

 

Related Topic:#UP News#Viral Video

और पढ़ें