logo

मूड

ट्रेंडिंग:

घर में घुसा फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट, महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट; गिरफ्तार

कर्नाटक के बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट जबरन महिला के फ्लैट में घुसकर अश्लील हरकत करने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bengaluru Flipkart delivery agent arrest after harass

आरोपी फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोप है कि फ्लिपकार्ट का एक डिलीवरी एजेंट पार्सल देने के बहाने महिला के फ्लैट तक पहुंचा और वॉशरूम इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी। महिला ने कई बार मना किया लेकिन आरोपी उसकी इच्छा के खिलाफ फ्लैट में घुस गया। बाद में उसने महिला के सामने अश्लील हरकत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड DSP ने बताया, "माराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में निलोफर फातिमा की शिकायत पर फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट विजय मल्लिकार्जुन कामत के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।" उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी

DSP के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 79 और 329(2) के तहत केस नंबर 345/2026 दर्ज किया है।

बार-बार मना करने के बावजूद फ्लैट में घुसने का आरोप

महिला के अनुसार, डिलीवरी एजेंट पार्सल देने के दौरान बार-बार वॉशरूम इस्तेमाल करने की अनुमति मांग रहा था। उसने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी अजनबी को घर के अंदर आने की इजाजत नहीं देती। महिला ने यह भी सुझाव दिया कि यदि स्थिति बेहद जरूरी है तो वह पड़ोस में रहने वाले पुरुष पड़ोसियों से मदद ले सकता है। इसके बावजूद आरोपी ने अपने जूते-चप्पल उतारे और बिना अनुमति फ्लैट के अंदर प्रवेश कर गया। महिला का आरोप है कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद उसने उसके सामने अपने निजी अंग दिखाए, जिससे वह घबरा गई।

 

इस घटना के बारे में फ्लिपकार्ट ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है, 'हम इस घटना से बेहद परेशान हैं और ग्राहक की पूरी मदद कर रहे हैं। हम किसी भी तरह ग्राहकों की सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते। हमें जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली, हमने तुरंत डिलीवरी पार्टनर को हटा दिया है। FIR भी दर्ज हुई है और हम पूरी तरह से जांच एजेंसियों का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी डिलीवरी पार्टनर का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन होता है और उनकी ट्रेनिंग भी होती है। ऐसी घटनाएं दुर्लभ हैं और एक भी ऐसी घटना स्वीकार्य नहीं है। हम पूरी घटना की समीक्षा कर रहे हैं ताकि हम ग्राहकों की सुरक्षा को और मजबूत कर सकें।'

 

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मां-पिता ने न्यायिक आयोग के सामने दर्ज कराई गवाही

महिला बोली- 'मेरी 'ना' का सम्मान नहीं किया गया'

घटना के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर की। उसने लिखा कि उसने कई बार स्पष्ट रूप से 'नहीं' कहा लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। महिला ने कहा कि किसी भी महिला के 'ना' कहने के बाद बातचीत वहीं खत्म हो जानी चाहिए। उसने आरोप लगाया कि उसकी निजी सीमा का उल्लंघन किया गया और वह अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करने लगी। महिला ने बताया कि अपनी सुरक्षा और सबूत के लिए उसने घटना का कुछ हिस्सा मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।


और पढ़ें