कर्नाटक सरकार ने दीवाली से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। गुरुवार को कैबिनेट ने दूध की कीमतों में आठ रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। सीएम डीके शिवकुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया। मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने बताया कि इसमें से सात रुपये सीधे किसानों को मिलेंगे। वहीं एक रुपये सहकारी दुग्ध समितियों को जाएगा। नई बढ़ोतरी एक नवंबर से पूरे प्रदेश में लागू होगी।
कर्नाटक में किसान अभी 35 रुपये लीटर दूध बेचते थे। नई कीमतों के लागू होने से मूल्य बढ़कर 42 रुपये हो जाएगा। वहां की सरकार 5 रुपये लीटर इंसेंटिव भी देती है। इससे एक लीटर दूध की कीमत 47 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। हालांकि इस बढ़ोतरी का असर आम ग्राहकों पर भी पड़ेगा। इससे दूध की खुदरा कीमतें बढ़ने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: मर्सिडीज-बेंज हादसा: हाईकोर्ट ने नाबालिग के जज पिता की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
कर्नाटक सरकार ने क्यों बढ़ाए दाम?
मंत्री गौड़ा ने बताया कि सूखे और बढ़ती लागत के कारण डेयरी किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। करीब 228 तालुका सूखे से प्रभावित हैं। अल नीनो के प्रभाव और गर्मी से दूध उत्पादन पर असर पड़ा है। रोजाना दूध की खरीद में 10 लाख लीटर की कमी आई है।
सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
मंत्री ने आगे कहा कि किसानों के सामने मौजूद संकट को देखते हुए विधान परिषद में सभी दलों के सदस्यों ने उनका समर्थन। किसानों ने खुद विरोध प्रदर्शन किया था। सहकारी समितियों भी कीमतों में इजाफे के पक्ष में थीं। कैबिनेट ने इस मुद्दे पर दो-तीन बार चर्चा की। सर्वसम्मति से दूध के खरीद मूल्य को बढ़ाने का फैसला किया।
किसानों ने की थी 10 रुपये इजाफे की मांग
उन्होंने आगे बताया कि किसान 10 रुपये प्रति लीटर मूल्य वृद्धि की मांग कर रहे थे। विचार-विमर्श के बाद कैबिनेट ने 8 रुपये प्रति लीटर मूल्य वृद्धि का फैसला किया। इसमें से 7 रुपये किसानों को जाएंगे और 1 रुपया दुग्ध संघों को मिलेगा। दुग्ध संघ एक रुपये का इस्तेमाल पैकेजिंग, परिवहन, ईंधन और अन्य ऑपरेशनल खर्च में करेंगे।
यह भी पढ़ें: मर्सिडीज-बेंज हादसा: हाईकोर्ट ने नाबालिग के जज पिता की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
दावा- लाखों किसान परिवार को होगा फायदा
मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में किसानों को सरकार पांच रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि देती है। अभी 35 रुपये प्रति लीटर दाम मिलते हैं। किसानों को आगे मिलने वाला दाम 35 रुपये से बढ़कर 42 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। 5 रुपये लीटर प्रोत्साहन राशि भी मिलती रहेगी। यानी किसानों को प्रति लीटर 47 रुपये मिलेंगे। इससे लाखों किसान परिवारों को फायदा होगा।