logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विधानसभा में 'नमस्ते सदा वत्सले' क्यों बोलने लगे DK शिवकुमार?

कर्नाटक विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अचानक RSS की प्रार्थना गीत गाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

DK Shivkumar

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार: Photo Credit: X handle/ DK Shivkumar

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक विधान सभा सत्र के दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुवार को कांग्रेस नेता और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अचानक विधानसभा सत्र के दौरान राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की प्रार्थना गीत गाने लगे। जब उनसे इसकी वजह पूछी गई, तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पता होना चाहिए कि वह उनके कितने करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह RSS और उसके इतिहास को जानने की कोशिश कर रहे हैं।

 

डीके शिवकुमार ने यह काम तब किया, जब विधानसभा में BJP विधायक आर अशोक ने उनकी तरफ इशारा करते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB ) भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस पर उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्हें BJP की चालों के बारे में सब पता है। उसके बाद वह विधायक आर अशोक के साथ बहस के दौरान अचानक RSS की प्रार्थना पढ़ने लगे।  

 

यह भी पढ़ें: बीजेपी-DMK दोनों का शिकार करेंगे विजय? मदुरै रैली में खुद को बताया शेर

RSS प्रार्थना गीत पर क्या बोले उप मुख्यमंत्री?

मीडिया ने जब डीके शिवकुमार से पूछा कि RSS का गीत गाने के पीछे क्या कोई राजनीतिक संदेश है, इस पर उन्होंने कहा, 'मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। मैंने सभी राजनीतिक दलों पर शोध किया है। मैं जानता हूं कि आरएसएस कर्नाटक में कैसे संस्थान बना रहा है। वे हर जिले के सभी स्कूलों का अधिग्रहण कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'RSS से जुड़े लोग बच्चों को उपदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। एक नेता के तौर पर मुझे पता होना चाहिए कि मेरे विरोधी कौन हैं और मेरे दोस्त कौन हैं। मैं बस आरएसएस और उसके इतिहास के बारे में जानने की कोशिश करता हूं। राजनीतिक रूप से हमारे बीच बहुत मतभेद हैं लेकिन BJP को पता होना चाहिए कि मैं उनके बहुत करीब पहुंच गया हूं।'

 

यह भी पढ़ें: BEST की हार के बाद फडणवीस से मिले राज ठाकरे, अब बताई असली वजह

 

कभी संघ से जुड़े थे डीके शिवकुमार

विधानसभा में जब डीके शिवकुमार जब संघ का गीत गा रहे थो, तो बीजेपी विधायक खुश होकर मेज थपथपाने लगे। सदन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ पर चर्चा हो रही थी। तभी डीके शिवकुमार अपने राजनीतिक सफर के बारे में बात करने लगे। इतने में सदन में विपक्ष के नेता आर अशोक ने उन्हें याद दिलाया कि कभी वह RSS से जुड़े थे। इस बात को स्वीकार करते हुए शिवकुमार ने कहा कि उन्हें अब भी संघ प्रार्थना याद है। इसके बाद वह प्रार्थना गाने लगे। इस पर सदन ठहाके से गूंज उठा।

Related Topic:#State News#karnataka

और पढ़ें