logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कर्नाटक: पत्नी को फांसी लगा बनाई वीडियो, पति ने सास-ससुर को किया Video कॉल

कर्नाटक के बागलकोट जिले से एक पति ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में अपनी 29 साल की पत्नी को फांसी पर लटका दिया।

Karnataka husband hangs wife

मृतक महिला और पति। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के बागलकोट जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में अपनी 29 साल की पत्नी को फांसी पर लटका दिया। आरोपी पति ने पत्नी को फांसी लगाते हुए इसका वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपने दोस्तों और परिवार को भेज दिया। हद तो तब हो गई जब उसने पत्नी को मारते हुए अपने ससुर-सास को वीडियो कॉल करके दिखाया।

 

बागलकोट पुलिस ने बताया कि घटना बिलगी तालुक के गलगली गांव की है। मृतक महिला का नाम भाग्यश्री जिगलुर है। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति प्रवीण अशोक जिगलुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'सास ने डोसा बनाने को कहा तो क्या हो गई क्रूरता?', हाई कोर्ट का महिला से सवाल

 

पुलिस ने आरोपी का फोन जब्त किया

 

पुलिस ने बताया कि उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी का फोन जब्त कर लिया है। उसके फोन में महिला का फंदे से लटकी हुई वीडियो मिली है। वीडियो में महिला के संघर्ष करती हुई दिख रही है। 

 

जांच में जुटी है पुलिस

 

पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसे फंदे पर लटकाया गया या मारपीट के बाद उसने आत्महत्या की। जांच के दौरान उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित अवैध संबंध होने का शक था। 

 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: 10 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी के बेसमेंट में मिला शव

 

दोनों की 2020 में हुई थी शादी

 

पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन से मिले वीडियो और घटना के बाद आरोपी द्वारा बनाए गए वीडियो भी बरामद किए हैं। बागलकोट पुलिस ने कहा, 'आरोपी ने ये वीडियो महिला के पिता, परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों के साथ शेयर किए थे। हमने ये वीडियो बरामद कर लिए हैं।' पुलिस के मुताबिक, दंपति की शादी 2020 में हुई थी और वे लगभग चार साल से साथ रह रहे थे। उनका तीन साल का एक बेटा है।

Related Topic:#karnataka

और पढ़ें