logo

ट्रेंडिंग:

केदारनाथ यात्रा: जंगलचट्टी में पहाड़ी से गिरे पत्थर, 2 की मौत, कई घायल

उत्तराखंड के जंगलचट्टी इलाके में मलबा हटाए जाने का काम जारी है। मौके पर पुलिस और DDRF की टीमें पहुंची हैं।

Kedarnath

केदारनाथ की चढ़ाई में जंगलचट्टी का इलाका पड़ता है। (File Photo Credit: ANI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

केदारनाथ धाम यात्रा की राह में पत्थर गिरने की वजह से एक बड़ा हादसा हुआ है। श्रद्धालु जंगलचट्टी इलाके से गुजर रहे थे, तभी बड़ा सा पत्थर, पहाड़ से अलग होकर गिर पड़ा, जिसकी जद में कई लोग आ गए। 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। यह हादसा जंगलचट्टी इलाके में हुआ है। केदारनाथ धाम की ओर आगे बढ़ने वाली राह पर ही यह हादसा हुआ है।

स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की मदद से सड़क से मलबा हटाया जा रहा है। जैसे ही यह हादसा हुआ घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायल लोगों को पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। मौके पर मौजूद लोगों ने शवों को उठाया है। रेस्क्यू में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं।  


केदारनाथ यात्रा में रहें सावधान, मौसम विभाग ने क्या कहा?

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़ के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। दूसरे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के दिन पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्यादा भूस्खलन के मामले सामने आते हैं। केदारनाथ धाम भी इसी रूट पर पड़ता है।  रुद्रप्रयाग पुलिस ने कहा है यह हादसा करीब 11.20 पर हुआ है। अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा। मलबे की जद में दो लोग आ गए। तीर्थयात्रा रोकी नहीं गई है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap