केरल में एक महिला की आध्यात्मिक यात्रा, उसके लिए त्रासदी की तबन गई। श्राप से मुक्ति दिलाने के नाम पर 38 साल की इस महिला के साथ एक मंदिर के प्रशासक ने कई बार दुष्कर्म किया। कर्नाटक पुलिस ने किझक्कुम्मुरी के पेरिंगोटुकारा मंदिर के प्रशासक और उसके एक और साथी पुजारी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। अन्य सहयोगियों की तलाश पुलिस कर रही है।
प्रशासक ने कहा कि महिला काले जादू का शिकार है। उसे तभी मुक्ति मिल सकती है, जब वह मंदिर में विशेष पूजा करे। पुलिस ने काले जादू का डर दिखाकर रेप करने वाले प्रशासक अरुण टीए को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र 40 साल है। वह पेरिंगोटुकारा मंदिर का मुख्य प्रशासक है। आरोपी पुजारी उन्नी दामोदरन तक पुलिस अभी नहीं पहुंच सकी है।
कैसे काले जादू की जद में आई महिला?
महिला के दो बेटे भी हैं। मार्च में वह अपनी 3 सहेलियों साथ इसी मंदिर में पूजा करने गई। साल 2016 में महिला के पति की मौत हो गई थी। पति के न रहने की वजह से उसे आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इंटरनेट पर उसे मंदिर के बारे में पता चला। वहां वह मदद की आस लेकर पहुंची।
इंटरनेट के जरिए मंदिर का पता चला था
यह घटना उस समय शुरू हुई जब महिला, जो अपने दो बेटों के साथ अकेले रहती है, मार्च में अपनी तीन सहेलियों के साथ इस मंदिर में गई। 2016 में अपने पति को खोने के बाद वह निजी और आर्थिक समस्याओं से जूझ रही थी। उसने इंटरनेट पर मंदिर के बारे में पढ़ा और वहां मदद की उम्मीद लेकर पहुंची।
पुजारी ने बताया, 'तुम पर काला जादू है'
महिला का आरोप है कि अरुण और पुजारी ने उसे बताया कि उस पर काला जादू किया गया है। काले जादू के प्रभाव को विशेष पूजा के जरिए खत्म किया जा सकता है। महिला ने पुजारियों को काले जादू से रक्षा करने के लिए 24 हजार रुपये भी दिए। महिला ने जब कहा कि वह और पैसे नहीं दे सकती है तो अरुण ने कहा कि वह बाकी खर्च खुद उठा लेगा।
बार-बार न्यूड कॉल करता था आरोपी
अरुण महिला को बार-बार फोन करने लगा। वह उससे आपत्तिजनक बातें करने लगा। वीडियो कॉल पर उसने न्यूड कॉल की जिद भी की। शख्स ने कहा कि अगर महिला ने ऐसा नहीं किया तो काले जादू का असर नहीं खत्म होगा। महिला को यह कहकर ब्लैकमेल किया गया कि उसके पास अश्लील वीडियो है।
10 मई को मंदिर और 21 को जंगल में महिला से रेप
आरोपी महिला पर यह कहकर भी दबाव बनाने लगा कि वह उसके बेटों को नुकसान पहुंचा सकता है। वह कई बार महिला को मैसेज करता, प्यार का इजहार करता और महिला की खूबसूरती की तारीफ में कसीदे पढ़ता। 10 मई को महिला दोबारा मंदिर गई। आरोपी अरुण घात में बैठा था। वह उसे लेकर एक मंदिर के कमरे में ले गया, वहीं रेप किया। जब अरुण रेप कर रहा था, तब पुजारी उन्नी कथित तौर पर कमरे की पहरेदारी कर रहा था कि कोई आने न पाए। 21 मई को अरुण ने उसे कार में बिठाया और जंगल में ले जाकर फिर से रेप किया।
पुलिस ने क्या कहा?
महिला ने अपने परिवार से, अपने साथ हुए बलात्कार के बारे में बताया। परिवार के कहने पर महिला ने बेल्लंदूर पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया है। उन्नी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी अरुण ने महिला की मजबूरी का लाभ उठाया है। उसे डरा-धमाकर शोषण किया है।