logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मेरे 5,000 अफेयर..', पत्नी ने महिला संग पकड़ा तो बोले केरल के परिवहन मंत्री

केरल के परिवहन मंत्री गणेश कुमार की पत्नी ने दावा किया कि उन्होंने अपने पति को पिछले शनिवार को घर के अंदर एक दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा था।

Ganesh Kumar wife

गणेश कुमार। Photo Credit (@transport_state)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

केरल विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इससे पहले सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के बड़े नेता और केरल के परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार विवादों में आ गए हैं। परिवहन मंत्री की पत्नी बिंदु मेनन ने सोमवार को उनके ऊपर बेवफाई का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे विपक्षी दलों को उनपर हमला करने का मौका मिल गया है।

 

मंत्री गणेश कुमार की पत्नी ने दावा किया कि उन्होंने अपने पति को पिछले शनिवार को घर के अंदर एक दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। बिंदु मेनन ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने गणेश को रंगे हाथों पकड़ा तो उनके साथियों ने उनके साथ बदसलूकी की। साथ ही उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस ने उनको घर में जाने से रोक दिया। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास गणेश की आपत्तिजनक फोटो के सबूत हैं।

 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति, PM या राज्यपाल हों, ममता बनर्जी सियासी लोड क्यों नही लेतीं?

बिंदु मेनन ने क्या कहा?

बिंदु मेनन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पति गणेश कुमार को कोल्लम जिले के वालकोम में उनके घर पर दूसरी औरत के साथ अजीब हालत में पकड़ा था। मेनन ने एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा, 'मैंने उन्हें (दूसरी औरत के साथ) ऐसी सिचुएशन में पकड़ा जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मेरे फोन में इसके वीडियो हैं। मैं यह सब अपनी जान जोखिम में डालकर कह रही हूं। मुझे नहीं पता कि मेरे साथ क्या होगा लेकिन अब मुझे कोई परवाह नहीं है।'

 

मंत्री की पत्नी ने आरोप लगाया कि गणेश के स्टाफ और उनके ड्राइवर ने उनके साथ मारपीट की और उनके फोन से वीडियो डिलीट करने की कोशिश की। इस बीच बिंदु ने पुलिस को फोन करके बुला लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने वहां आने के बाद मंत्री गणेश कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और न ही एफआईआर दर्ज की। 

'मेरे 5,000 अफेयर हैं'

वहीं, जब इस मामले में परिवहन मंत्री पत्नी के आरोपों पर ढिठता दिखाते हुए आरोपों से सीधे इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मेरे 5,000 अफेयर हैं। यह मेरा निजी मामला है और किसी को भी इसमें दखल देने का कोई हक नहीं है।' 

राजनीतिक जादू-टोना किया गया- गणेश

उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि ये आरोप आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके खिलाफ राजनीतिक जादू-टोना का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, 'लेकिन आप देखेंगे कि मैं पिछले चुनाव में मिले वोट से ज्यादा मार्जिन से जीतूंगा। यहां के वोटर मुझे और एक प्रतिनिधई के तौर पर मैंने उनके लिए जो काम किया है, उसे जानते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: लड़के ने गली में रोकी बाइक और भर दिया सिंदूर, CCTV में कैद हुआ चट मंगनी पट विवाह

कांग्रेस ने पूछा सीएम से सवाल

विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन इस मामले में जवाब मांगा है। उन्होंने सीएम से पूछा कि पुलिस ने मंत्री गणेश की पत्नी की शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की? उन्होंने कहा, 'मुझे घरेलू झगड़े में दखल देने में कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन यह बात कि एक मंत्री की पत्नी ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया और उन्होंने कुछ नहीं किया, यह दिखाता है कि इस केरल में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए।'

 

बता दें कि गणेश कुमार फिल्म एक्टर रह चुके हैं। वह पठानपुरम विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक हैं। गणेश केरल कांग्रेस के दिवंगत नेता के बालकृष्ण पिल्लई के बेटे हैं। उन्होंने 2023 में एंटनी राजू की जगह मंत्री पद की शपथ ली थी। वह इससे पहले भी 2001-03 और 2011-13 के बीच मंत्री रह चुके हैं।


और पढ़ें