देशभर में मशहूर टीचर और कोचिंग संचालक खान सर के खिलाफ फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। खान सर के कोचिंग में 2 जून की रात तोड़फोड़ के बाद मामले में कई ट्विस्ट आए हैं। पटना पुलिस अब खान सर की तलाश में है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, लड़ाई दो कोचिंग संस्थानों के बीच हुई। इस दौरान खान सर ने अपने बॉडीगार्ड्स से कह कर फायरिंग करवाई। इस मामले में अब खान सर पर गिरफ्तारी की तलाश लटकी है।
फायरिंग के आरोपी दोनों बॉडीगार्ड्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब मामले की जांच की गई तो सामने आाया कि गार्ड ने खान सर के कहने पर ही फायरिंग की थी। इस मामले में दर्ज एफआईआर में खान सर का नाम जोड़ा है। शुक्रवार रात पुलिस की एक टीम खान सर की कोचिंग में पहुंची थी। इसके बाद खान सर नहीं मिले और वहां मौजूद बच्चों ने पुलिस का विरोध किया। पुलिस ने सख्ती दिखाकर बच्चों को वहां से हटाया।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF और BGB आमने-सामने, घुसपैठियों पर भड़का तनाव
क्या है पूरा मामला?
घटना की शुरुआत पटना में खान सर उर्फ फैजल खान के कोचिंग संस्थान के बाहर 2 जून को फायरिंग हुई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, संस्थान के बाहर गोली चलने की घटना सामने आई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना में एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया था। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में छात्र भी जमा हुए और माहौल को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और पुलिस ने मौके से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्य जुटाने शुरू किए।
FIR कैसे दर्ज हुई?
मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने खान सर यानी फैसल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैजल खान के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में आर्म्स एक्ट और गलत सूचना देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन सिंह का कहना है कि फायरिंग की गलत जानकारी दी गई थी। घटना के बाद बुलेट के खोखे को भी छिपाने की कोशिश की गई।
खान सर के कहने पर की फायरिंग?
फायरिंग मामले में पटना पुलिस पहले ही ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग ने एक वीडियो साझा किया और दावा किया कि फायरिंग फैजल खान के गार्ड ने किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस टीम फैजल खान के कोचिंग पहुंची। दोनों गार्ड को थाने लाई। पूछताछ के बाद दोनों गिरफ्तार करके जेल भेज दिया और हथियार भी जब्त कर लिए हैं।
छात्रों का हंगामा
अब खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। खान सर के कोचिंग के बाहर पुलिस का पहरा है और पुलिस का सामना छात्रों से हुआ। खान सर के कोचिंग और ज्ञान बिंदू कोचिंग के छात्रों की भीड़ खान सर के कैंपस के पास जमा रही। कुछ छात्रों ने नारेबाजी की। जिसे पुलिस ने समझाकर शांत किया। कुछ समय पहले दोनों कोचिंग के छात्रों में झड़प भी हुई। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया।
यह भी पढ़ें: बिहार में लॉन्च हुआ पुलिस मैनेजमेंट ऐप, अब पुलिस के हर काम पर मुख्यालय रखेगा नजर
खान सर की गिरफ्तारी संभव
बताया जा रहा है कि खान सर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन हो गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक किसी भी समय गिरफ्तारी संभव है। उनकी गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच खान ग्लोबल स्टडीज एकेडमी के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खान सर की कोचिंग के बाहर छात्रों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह के बहकावे में न आएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।