logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चंडीगढ़-मनाली हाइवे: दवाड़ा टनल में दो ट्रक भिड़े, 4 की मौत, 5 घायल

हादसे के बाद घायलों को सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया है। पुलिस केस की जांच कर रही है।

Himachal News

दो ट्रक दावड़ा टनल में आपस में टकरा गए। Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मंडी-कुल्लू हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। 

टक्कर की वजह से मंडी-कुल्लू हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।


और पढ़ें