logo

मूड

ट्रेंडिंग:

‘इस शैतान को सजा जरूर मिलेगी’, त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी, भड़के किरेन रिजिजू

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और कड़े विरोध के बाद किरेन रिजिजू ने कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। यह मामला त्रिपुरा के एक युवक से बदसलूकी से जुड़ा है।

किरेन रिजिजू,  Kiren Rijiju

किरेन रिजिजू, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली में एक कंटेंट क्रिएटर की ओर से त्रिपुरा के युवक के साथ कथित बदसलूकी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। किरेन रिजिजू ने कहा कि इस शैतान को सजा जरूर मिलेगी। आरोपी को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी। किरेन रिजिजू ने यह बात उस वीडियो को लेकर कही है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

इसको वीडियो को लेकर काफी विरोध भी हुआ है। वीडियो में कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है। विरोध के बाद आमिर शोकीन ने वीडियो डिलीट कर माफी भी मांगी है।  

 

यह भी पढ़ें: 'यह कहानी है प्यार की...', इंस्टा पर सोनिया गांधी का डेब्यू, किताब पर क्या लिखा?

किरेन रिजिजू ने क्या कहा? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए किरेन रिजिजू ने किखा, 'इस शैतान को सजा जरूर मिलेगी। आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस उसे कड़ा सबक सिखाएगी। समाज में इस तरह के बुरे बर्ताव को बर्दाश्त करने वाले लोग भी नफरत फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं।'

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के डीजीपी को दिल्ली पुलिस के साथ कॉर्डिनेट करने का निर्देश दिया है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। त्रिपुरा पुलिस में आमिर शोकीन के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है। 

आमिर शोकीन नस्लीय उत्पीड़न, साइबर बुलिंग और राज्य के मूल समुदायों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। यूथ टिपरा फेडरेशन (YTF) ने अगरतला के पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। त्रिपुरा पुलिस अब इस मामले की जांच करने के लिए दिल्ली आएगी।  

आमिर शोकीन ने कहा वीडियो स्क्रिप्टेड था

View on Instagram

इस मामले में विरोध बढ़ता देख आमिर शौकीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर माफी मांगी है। आमिर ने दावा किया कि वह वीडियो 'स्क्रिप्टेड' था और उसका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। आमिन ने त्रिपुरा के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


और पढ़ें