logo

मूड

ट्रेंडिंग:

‘माता सीता के साथ गलत हुआ, मैं राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा’- TMC सांसद कीर्ति आजाद

तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि अग्निपरीक्षा देने के बावजूद माता सीता का परित्याग किया गया, उनके साथ गलत हुआ। इसलिए वह कभी राम मंदिर नहीं जाएंगे।

मीडिया से बात करते हुए सांसद कीर्ति आजाद की तस्वीर

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कीर्ति आजाद ने कहा है कि वह राम मंदिर कभी नहीं जाएंगे। भगवान राम पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि माता सीता को अग्निपरीक्षा देने के बावजूद भगवान राम ने उनका परित्याग कर दिया था। कीर्ति आजाद ने कहा कि माता सीता उनकी इष्टदेवी हैं और मिथिला के रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए वह मां के समान हैं। उन्होंने कहा कि माता सीता के साथ गलत हुआ था। वह इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और राम मंदिर नहीं जाएंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ भगवान राम को प्राथमिकता देती है और उसके लिए बाकी देवी-देवताओं का कोई महत्व नहीं है।

 

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 12 दिसंबर को राम मंदिर जाने वाले हैं। कीर्ति आजाद से इसी को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। इस पर उन्होंने सवाल किया कि क्या 3200 करोड़ देवी-देवताओं में सिर्फ भगवान राम ही एक भगवान हैं? कीर्ति आजाद ने बताया कि वह मां काली की पूजा करते हैं और देश के अलग-अलग काली मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं।

'मर्यादा, ये कैसी मर्यादा?'

कीर्ति आजाद ने कहा कि वह भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम नहीं मानते। उन्होंने कहा, ‘जिसने अपनी पत्नी का परित्याग कर दिया हो। अग्निपरीक्षा में जो पास हो गई हों। उसके बाद मां सीता को घर से निकाल दिया हो। वहां मैं क्यों जाऊं? मैं सीता मां के जन्मस्थान का हूं। यदि सबको अपने इष्टदेव दिखते हैं तो मेरी भी इष्टदेवी हैं। मिथिला में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मां हैं माता सीता। दो नादान छोटे-छोटे बच्चों के साथ आपने अग्निपरीक्षा में पास होने के बाद उन्हें निकाल दिया।

मर्यादा पुरुषोत्तम, कौन-सी मर्यादा? बच्चों को क्या बताऊं?’

 

यह भी पढ़ें: BJP पूछती थी राम मंदिर कब जाएंगे अखिलेश यादव? सपा ने तारीख बता दी

‘पिताजी दुर्गा के उपासक थे, मैं काली का’

कीर्ति आजाद ने सवाल किया कि अगर वह मां काली के उपासक हैं तो क्या वह हिंदू नहीं हैं? उन्होंने कहा, ‘मैं कामाख्या जाता हूं, मां काली के दर्शन करता हूं। काली मेरी देवी हैं। मेरे पिताजी दुर्गा के उपासक थे, मैं काली का उपासक हूं। मैं मां कामाख्या जाता हूं, दक्षिण काली जाता हूं, कालीघाट जाता हूं। मैं दिल्ली के गोल मार्केट स्थित काली मंदिर भी जाता हूं। तो क्या मैं हिंदू नहीं हूं?’

 

यह भी पढ़ें: अयोध्या के दीपोत्सव के बाद खाली बचे तेल का क्या हुआ? तस्वीरें भावुक कर देंगी

‘राम-राम-राम, कृष्ण का कोई मायने नहीं’

कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ भगवान राम को ही भगवान मानती है। उन्होंने कहा, ‘राम-राम-राम, इनके लिए कृष्ण का कोई मायने नहीं रखते। सबके अपने-अपने इष्टदेव हैं। मेरे घर में भी भगवान हैं यार।’

कीर्ति आजाद ने कहा कि इन मुद्दों की जगह महंगाई और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘भाई, नौकरी दो यार, महंगाई कम करो। डीजल-पेट्रोल 30 रुपये पर करो। अब तो ट्रंप भी चला गया। बीबी (बेंजामिन नेतन्याहू) भी हार गया। फादरलैंड, अनाथ हो गया मदरलैंड।’


और पढ़ें