logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छेड़खानी कर रहे थे गुंडे, बॉयफ्रेंड ने रोका तो पीट-पीटकर ले ली जान

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अपने बॉयफ्रेंड से बहस के बाद रात को घर से बाहर निकली लड़की से तीन गुंड़ों ने छेड़छाड की। लड़की को बचाने आए उसके बॉयफ्रेंड को गुंडों ने पीट-पीट कर मार दिया।

ai image of crime scene

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Grok

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक लड़की के साथ छेड़ छाड़ कर रहे गुंडोंं से लड़की को बचाने आए उसके लिव-इन-पार्टनर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान लड़की मदद की भीख मांगती रही पर दरिंदे नहीं रुके। लड़की ने आस-पास के घरों के दरवाजे खटखटाए लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। घायल युवक को घटना के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह घटना कोलकाता के न्यू टाउन के गौरांग नगर की है। घटना रात के करीब ढाई बजे हुई जब लड़की अपने लिव-इन-पार्टनर संकेत चटर्जी से नाराज होकर घर से बाहर निकल गई। इस दौरान तीन गुंडे उसे छेड़ने लगे। लड़की के लिव-इन-पार्टनर संकेत ने आकर लड़की को बचाने की कोशिश की तो गुंडों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। एक गुंडे ने उसके सिर पर ईंट मार दी जिससे संकेत को गंभीर चोट लग गई। इस दौरान लड़की गुडोंं से अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ने के लिए विनती करती रही लेकिन वह नहीं रुके। इस घटना के बाद गुंडे वहां से भाग गए।  

 

यह भी पढ़ें: 7 नहीं 8 वचन लेकर की शादी, 8वां वचन सुनकर हर कोई रह गया हैरान

 

लिव-इन-पार्टनर से हुआ था झगड़ा


संकेत की बहन ने बताया कि उसके भाई और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच झगड़ा हो गया था।  जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गई थी। यह झगड़ा रात के करीब ढाई बजे हुआ और संकेत को अपनी गर्लफ्रेंड की सुरक्षा की चिंता थी इसलिए वह भी उसके पीछे चला गया। घर के पास ही तीन लोगों ने उस 23 साल की लड़की को घेर लिया। 

 

मदद की भीख मांगती रही लड़की


इस घटना के बाद पुलिस को दिए बयान में संकेत की बहन ने कहा, 'गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए संकेत गुंडोंं से उलझ गया। संकेत ने पार्टनर को बचाने में कामयाब भी हो गया था। इस बीच एक गुंडे ने उसके सिर पर ईंट से वार किया। चोट खाकर जब संकेत गिर गया तो हमलावरों ने उसे बांस के डंडों से पीटना शुरू कर दिया।' इस घटना के दौरान संकेत की गर्लफ्रेंड गुडों से संकेत को छोड़ने के लिए विनती करती रही पर गुंडे नहीं रुके।

 

लड़की ने आस-पास के घरों के दरवाजे भी खटखटाए पर कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद लड़की ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन किया। उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी मौके पर वहां पहुंचे। संकेत को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान सुबह 8 बजे उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: लंबा रूट, महंगी टिकट; पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से क्या होगा असर?

 

दोनों की शादी होने वाली थी


संकेत और उसकी गर्लफ्रेंड पिछले डेढ़ साल से लिव-इन-में रह रहे थे। जल्द ही दोनों की शादी होने वाली थी। महिमा ने कहा, ' वे दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे और दोनों के परिवार इस शादी के लिए तैयार थे।' इस घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों शंभू मंडल, सागर दास और राजू घोष को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Related Topic:#West bengal news

और पढ़ें