logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कृष्ण और यशोदा' की पेंटिंग में ऐसा क्या है, जो 167.2 करोड़ में बिकी गई?

साइरस एस. पूनावाला ने 167.2 करोड़ में पेंटिंग खरीदी है। इस पेंटिंग में भगवान कृष्ण और यशोदा जी का चित्र बनाया गया है। यह भारत की सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग बन गई है।

news image

Cyrus s Poonawalla, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भगवान कृष्ण और यशोदा जी की पेंटिंग इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि यह पेंटिंग 167.2 करोड़ में बिकी है। यह भारत की सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग बन गई है। पेंटिंग को साइरस एस. पूनावाला ने खरीदा है। इसी वजह से वह भी चर्चा के केंद्र में हैं। अब कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर साइरस एस. पूनावाला कौन हैं। इस पेंटिंग को राजा रवि वर्मा ने बनाए थे, जो अपनी बेहतरीन चित्रकारी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।

 

कृष्ण और यशोदा जी की पेंटिंग की नीलामी बुधवार यानी 1 अप्रैल को हुई थी। यह नीलामी मुंबई में हुई थी। राजा रवि वर्मा ने 1890 के दशक में यह पेंटिंग बनाई थी। पेंटिंग की कीमत का अनुमान 80 से 120 करोड़ रुपये लगाया गया था लेकिन यह उससे कहीं ज्यादा कीमत में बिकी। अब सवाल उठता है कि कौन हैं साइरस एस. पूनावाला, जिन्होंने इतनी महंगी पेंटिंग खरीदी है।

 

यह भी पढ़ें: 'सबको माफ करो, सबसे माफी मांगो, अब जाओ', हरीश को दिल्ली एम्स लाया गया

कौन हैं साइरस एस. पूनावाला ?

साइरस एस. पूनावाला Serum Institute of India के मालिक हैं। उनकी कंपनी ने कोविड-19 के दौरान कोविशील्ड वैक्सीन बनाई थी। कोविशील्ड दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले टीकों में से एक था। इसी वजह से उनकी कंपनी ने काफी मुनाफा कमाया।

 

हुरुन रिच लिस्ट में साइरस एस. पूनावाला देश के प्रमुख अमीर उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। इसके अलावा उन्हें 2022 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इससे पहले 2005 में चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से भी नवाजा गया था।

 

यह भी पढ़ें: बिजली के नियमों में बड़े बदलाव, आप पर क्या असर पड़ेगा?

 

पेंटिंग को खरीदने के बाद साइरस एस. पूनावाला ने खुद को सौभाग्यशाली बताया है। उन्होंने कहा है, 'मुझे राजा रवि वर्मा की मशहूर पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्ण’ को खरीदने और उसकी देखभाल करने का मौका मिला है। यह सिर्फ एक पेंटिंग नहीं, बल्कि राष्ट्रीय धरोहर है, जिसे लोगों के देखने के लिए उपलब्ध होना चाहिए और भविष्य में मेरी यही कोशिश रहेगी।'


कृष्ण और यशोदा की पेंटिंग

इस पेंटिंग में भगवान कृष्ण के बाल रूप को दर्शाया गया है। साथ ही माता यशोदा जी की बेहद सुंदर छवि बनाई गई है। यह पेंटिंग 35 x 28.25 इंच की है और इसमें चित्रकार के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।


इस बिक्री को लेकर दिल्ली की एक आर्ट गैलरी के पूर्व सीईओ आशीष आनंद ने कहा है, 'राजा रवि वर्मा की यह पेंटिंग बेहद अनोखी है, जो मां और बच्चे के रिश्ते को दर्शाती है।' उन्होंने यह भी कहा है, 'इस पेंटिंग ने नया रिकॉर्ड बनाया है और यह उम्मीद से ज्यादा कीमत में बिकी है।'

Related Topic:#National News

और पढ़ें