logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CRPF हमले के 8 दिन बाद, कुलगाम में मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। घेराबंदी में फंसे लश्कर-ए-तैयबा के वांछित कमांडर लतीफ भट को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया लेकिन वह नहीं माना

लतीफ भट, Kulgam Encounter, Lateef Bhat

जम्मू-कश्मीर में लतीफ भट की घेराबंदी, Photo Credit-Social Media (Chatgpt Enhanced)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बुधवार को सुबह आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी और आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान शामिल हैं। इससे पहले सोमवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने उमर निसार डार को मार गिराया था।    

 

अब आतंकवादियों से लंबी मुठभेड़ के बाद CRPF जवानों पर कुलगाम हमले के 8 दिन बाद सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा का वॉन्टेड कमांडर लतीफ भट को भी कुलगाम में मार गिराया गया है। यह ऑपरेशन हमले में शामिल लोगों की तलाश में एक बड़ी कामयाबी है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट सुरक्षाबलों की घेराबंदी से बचकर भागने में सफल रहा था। वह लारू बाईपास इलाके में सुरक्षाबलों के घेरे से निकल गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर निसार डार पिछले करीब छह महीने से लतीफ भट को अपने यहां पनाह दे रहा था। वह उसे दूसरी जरूरी मदद भी पहुंचाता था।  

 

यह भी पढ़ें: रूस में सेना का प्लेन आग लगने के बाद क्रैश, क्रू के सभी 19 सदस्यों की मौत

लतीफ भट को आत्मसमर्पण करने का मौका 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने घेराबंदी में फंसे लश्कर-ए-तैयबा के वांछित कमांडर लतीफ भट को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बुधवार तड़के घाटी की मस्जिदों में सुबह की नमाज के लिए अजान होने से कुछ देर पहले मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। यह गांव सोमवार को हुई मुठभेड़ वाली जगह से कुछ दूरी पर है।

 

लतीफ भट के घेराबंदी में फंसने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इस दौरान सुरक्षाबलों की ओर से उसे सरेंडर करने की अपील करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। हालांकि, लतीफ भट ने हथियार डालने से इनकार कर दिया। बार-बार सरेंडर की अपील ठुकराने के बाद एक लोकल मस्जिद के अंदर उसे घेर लिया गया।

सोमवार को मारा गया था आतंकवादी निसार डार

इससे पहले, सोमवार को दक्षिण कश्मीर के इस जिले के लारू बाईपास इलाके में सुरक्षाबलों ने उमर निसार डार नाम के आतंकवादी को मार गिराया था। डार 11 नवंबर को कुलगाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हुए हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक था। भट सोमवार को मुठभेड़ स्थल से बचकर फरार हो गया था। माना जा रहा है कि भट और डार, दोनों ने 11 नवंबर को सीआरपीएफ की चौकी पर हमला किया था जिसमें अर्धसैनिक बल के तीन जवान घायल हो गए थे।

 

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कुलगाम में मुठभेड़ शुरू होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने पोस्ट में कहा, 'कुलगाम में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त दल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।'

चौकी पर हमला करने से पहले इलाके की थी रेकी 

सुरक्षाबलों ने भट का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए पहले हुई मुठभेड़ के स्थल के आसपास एक बड़े इलाके में व्यापक तलाश अभियान जारी रखा था।  बुधवार तड़के तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाबलों का भट से फिर सामना हुआ जिसके बाद दोबारा गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों के अनुसार, डार ने कथित तौर पर भट को करीब छह महीने तक पनाह दी और उसे अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई। 

 

दोनों ने पिछले हफ्ते सीआरपीएफ की चौकी पर हमला करने से पहले इलाके की रेकी की थी। डार पहले ब्रेड बनाने का काम करता था और उसके परिवार ने उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। वह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) में कथित तौर पर शामिल हुआ था। सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया। 

Related Topic:#Jammu and Kashmir

और पढ़ें