logo

ट्रेंडिंग:

लालू यादव के घर आया बेटा, दूसरी बार माता-पिता बने तेजस्वी और राजश्री

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दी।

tejaswi yadav son

तेजस्वी यादव का बेटा, photo credit:@MisaBharti/x

बिहार के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने नवजात बेटे के साथ फोटो भी शेयर किया। उनकी पत्नी राजश्री कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थी जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव परिवार के साथ नजर नहीं आए।

 

तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए लिखा, 'गुड मॉर्निंग आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!' तेजस्वी इससे पहले भी पिता बन चुके हैं। 2023 में उनकी पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया था। दिसंबर 2021 में दोनों की शादी दिल्ली में हुई थी। 

 

यह भी पढ़ें: 'हम कुछ नहीं कर सकते', सिंधु जल संधि पर वर्ल्ड बैंक ने क्या कहा?

 

बहन मीसा भारती ने भी शोयर की फोटो


तेजस्वी यादव की बहन मीसा भारती ने भी बच्चे के जन्म पर खुशी जाहिर कर सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'हमारे परिवार में नवजात बच्चे के आगमन पर तेजस्वी और राजश्री को बहुत-बहुत बधाई! ईश्वर इस नए बच्चे को ढेर सारा प्यार और खुशियां दे।'

 

परिवार के साथ नजर नहीं आए तेजप्रताप यादव


बच्चे के जन्म से लालू परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई। इस खुशी के मौके पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया लेकिन लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव परिवार के साथ नजर नहीं आए। हालांकि 2023 में जब तेजस्वी यादव की बेटी का जन्म हुआ था उस समय तेजप्रताप यादव ने बेटी के जन्म पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने तेजस्वी और बेटी के साथ तस्वीरें भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, 'नवरात्र के इस पावन अवसर पर हमारे परिवार में नए सदस्य का आना इस बात का शुभ संकेत है कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा ने अपना आशीर्वाद दिया है। अब सारी परेशानियां जल्द दूर होगी। मेरे अर्जुन को पुत्री धन प्राप्ति पर ढेरों बधाई।'

 

 हाल ही में तेजप्रताप यादव की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद होने के बाद लालू यादव ने उन्हें परिवार और पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से वह परिवार और पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं।  तेजस्वी लालू परिवार के सबसे छोटे बेटे हैं और उनकी शादी में पूरा परिवार एक साथ था जिसमें तेज प्रताप यादव भी शामिल थे। तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई की शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था कि यह जोड़ी सलामत रहे लेकिन छोटे भाई की इस खुशी में वह शामिल नहीं हैं।

 

यह भी पढ़ें-मौसम का अंदाजा लगाने वाला ऐसा सिस्टम जो सिर्फ भारत ने बनाया

 

2023 में पहली बार पिता बने थे तेजस्वी


तेजस्वी और राजश्री की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद तेजस्वी यादव पहली बार मार्च 2023 में पिता बने थे। उनकी पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया था। तेजस्वी ने अपनी बेटी का नाम कात्यायनी रखा है। बताया जाता है कि इस बच्ची का नाम उसके दादा लालू प्रसाद यादव ने ही रखा था। तेजस्वी की बेटी का जन्म 27 मार्च 2023 को चैत्र नवरात्रि के दौरान हुआ था। नवरात्रि के दौरान जन्म होने के कारण लालू यादव ने अपनी पोती का नाम देवी के नाम पर कात्यायनी रखा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap