logo

मूड

ट्रेंडिंग:

400 फीटर ऊंचे टावर पर 560 दिन तक किया प्रदर्शन, आखिर क्या है मामला?

पंजाब में एक शख्स को 400 मीटर ऊंचे टावर से 560 दिन बाद उतारा गया है। यह शख्स लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे थे।

गुरजीत सिंह

गुरजीत सिंह, Photo Credit - PTI

शेयर करें

google_follow_us

पंजाब के पटियाला से एक अनोखे विरोध प्रदर्शन की घटना सामने आई है, जहां एक शख्स 560 दिनों तक मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रहा था। इस विरोध प्रदर्शन के जरिए शख्स ने सरकार से मांग की थी कि सिख धर्म और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रक्षा के लिए सख्त कानून लाया जाए। इस मांग को 13 अप्रैल के दिन सरकार ने ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम के जरिए पारित किया। इसके बाद 24 अप्रैल को उस शख्स को टावर से नीचे उतार लिया गया। टावर से नीचे उतारने के लिए पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन ने मिलकर काम किया। मोबाइल टावर से शख्स को नीचे उतारने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया गया।

 

मोबाइल टावर पर चढ़ने वाले व्यक्ति का नाम गुरजीत सिंह है, जो पटियाला के एक मोबाइल टावर पर चढ़े थे। उन्हें आज सुबह 8 बजे टावर से उतारा गया। यह टावर लगभग 400 फुट ऊंचा था, जहां वह अपनी मांग पूरी कराने के लिए गर्मी, ठंड और बरसात जैसी चुनौतियों के बावजूद नहीं उतरे। गुरजीत सिंह खालसा का मानना था कि पिछले कुछ सालों से गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान हो रहा है और सख्त कानून न होने की वजह से लोग बच जाते हैं। गुरजीत सिंह को टावर से उतारने के बाद अस्पताल में हेल्थ चेकअप के लिए भेजा गया है। टावर से उतरने के दौरान वहां कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने वीडियो बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरे पास दैवीय शक्ति', अंधविश्वास के नाम पर बाबा ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

 

गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर नया कानून क्या है?

पंजाब सरकार ने जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम पारित किया है, जिसे राज्य में 19 अप्रैल से लागू किया गया है। इस कानून के तहत अब गुरु ग्रंथ साहिब का जानबूझकर अपमान करने वालों को कम से कम 7 साल की जेल और कुछ खास मामलों में उम्रकैद की सजा हो सकती है। साथ ही 25 लाख रुपये तक के जुर्माने का भी प्रावधान है।

कौन हैं गुरजीत सिंह खालसा?

गुरजीत सिंह पटियाला के खेड़ी नगइयां गांव के रहने वाले हैं, जो पेशे से एक किसान और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। किसान बनने से पहले वह भारतीय सेना में एक सिपाही के तौर पर काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह टावर के ऊपर एक प्लास्टिक की चादर के नीचे रहते थे। इलाके के लोग रस्सियों के जरिए उन्हें दिन में एक बार खाना और पानी पहुंचाते थे।

 

यह भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साले क्यों हुए गिरफ्तार? जानिए वजह 

 

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पटियाला का जिला प्रशासन गुरजीत सिंह खालसा को टावर से उतारने की कोशिश कर रहा है। टावर से उतरने के बाद गुरजीत ने ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के नारे लगाए। इस दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे, जिनके चेहरों पर साफ खुशी झलक रही थी।

 

Related Topic:#State News

और पढ़ें