logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लखनऊ: चलती कार में रेप की कोशिश, विरोध पर ब्यूटीशियन की हत्या

लखनऊ में एक ब्यूटीशियन से चलती कार में दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला ने जब विरोध किया तो उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

beautician killed for resisting rape IN Lucknow

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: pixabay

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लखनऊ में 16 अप्रैल की रात एक दिल दहलाने वाली घटना हुई, जिसमें एक 26 वर्षीय ब्यूटीशियन की चलती कार में दुष्कर्म का विरोध करने पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। 

क्या हुआ था?

26 वर्षीय ब्यूटीशियन और उनकी 18 वर्षीय छोटी बहन को एक शादी समारोह में मेहंदी लगाने के लिए बुलाया गया था। उन्हें लेने के लिए तीन लोग- अजय, विकास और आदर्श एक कार में आए। शादी के बाद, जब दोनों बहनें घर लौट रही थीं, तो कार में इन तीनों ने उनके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। 

 

ब्यूटीशियन ने इसका विरोध किया तो अजय ने उनके गले, छाती और हाथों पर चाकू से वार किए। दोनों बहनों को दुपट्टें से बांधा गया और करीब 5 किलोमीटर तक कार में मारपीट की गई। विरोध और मारपीट के बीच कार अनियंत्रित होकर रामदासपुर के पास पलट गई। इस हादसे में ब्यूटीशियन की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई और अब उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद तीनों आरोपी कार और महिलाओं को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब में दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! 13 गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की चल रही तलाश

मृतका के पति की शिकायत के आधार पर अजय, विकास और आदर्श के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। दो आरोपी विकास और आदर्श को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा आरोपी अजय अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज औक कॉल डिटेल की जांच कर रही है। कार को जब्त कर लिया गया है और घटना की गहराई से जांच की जा रही है। 

 

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में पत्नी बनी पति के मौत की वजह! सुसाइड लेटर में कई खुलासे

घायल बहन का बयान

घटना से गु्स्साएं पीड़िताओं के परिवार और स्थानीय लोगों ने बंथरा थाने के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के आश्वसन देने के बाद प्रदर्शन 30 मिनट बाद खत्म हुआ। घायल बहन ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पहले उन्हें शराब पीने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। जब दोनों ने विरोध किया, तो उनकी पिटाई की गई और ब्यूटीशियन को चाकू मारा। उसने बताया कि कार पलटने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया और भाग गए। 


और पढ़ें