logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विपिन को बनाया नूर; नाबालिग के धर्मांतरण में मदरसा प्रिंसिपल गिरफ्तार

यूपी के कुशीनगर में एक नाबालिग लड़के के धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक मदरसे के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

up news

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस ने एक मदरसा के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल पर एक नाबालिग लड़के के धर्मांतरण करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब लड़के के पिता जेल से छूटकर आए और उन्होंने मदरसे के बाहर हंगामा किया। 


मामला सामने आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने मदरसा प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला खड्डा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले कोहारगड्डी गांव का है। पुलिस ने बताया कि हाल ही में नाबालिग के पिता जेल से छूटकर आए थे। उन्होंने मदरसे के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया, तब जाकर मामला सामने आया।

 

यह भी पढ़ें-- 'बैग लाना, यूनिफॉर्म पहनना'; नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के पीछे कौन?

विपिन बना नूर आलम

पुलिस ने बताया कि मनसाचपार की रहने वालीं राबड़ी देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने मदरसा के प्रिंसिपल मुजीबुर्रहमान पर अपने 15 साल के बेटे का धर्मांतरण करने का आरोप लगाया था।


उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि मुजीबुर्रहमान ने फ्री खाने, कपड़े और शिक्षा का लालच देकर उनके बेटे विपिन कुशवाहा को बहलाया और फिर उसका धर्मांतरण कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसा प्रिंसिपल ने उसका नाम विपिन से बदलकर नूर आलम रख दिया था।


राबड़ी देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह अपने बेटे को वापस लेने गई तो आरोपी ने उनके साथ बदसलूकी की और धक्का-मुक्की की। आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।

 

यह भी पढ़ें-- असम में हिमंता-बदरुद्दीन के लिए क्यों घातक हो सकते हैं अखिल गोगोई?

पुलिस ने केस दर्ज किया, प्रिंसपिल गिरफ्तार

खड्डा के एसएचो गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि धर्मांतरण के मामले में सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल रिलिजियस कन्वर्जन ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।


उन्होंने बताया कि आरोपी मुजीबुर्रहमान महाराजगंज जिले का रहने वाला है और अभी मदरसे में ही रह रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस ने बताया कि लड़का मदरसा हीलिंग के लिए मदरसे में जाता था। एक लड़की से उसकी दोस्ती हो गई थी। उसके पिता महेंद्र कुशवाहा को 2015 में रेप केस में सजा सुनाई गई थी। 10 साल बाद जब वह जेल से छूटे तो उन्हें पता चला कि बेटा मदरसे में है। इसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें