logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पत्थर फेंके, तोड़फोड़ की... प्रयागराज जा रही ट्रेन पर भीड़ का हमला

महाकुंभ के बीच झांसी से प्रयागराज जा रही स्पेशल ट्रेन पर मंगलवार को भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ ने यात्रियों पर पत्थरबाजी की।

prayagraj train attack

ट्रेन पर भीड़ का हमला। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच स्पेशल ट्रेन पर हमले की खबर सामने आई है। हमला झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भीड़ ने इस ट्रेन पर हमला कर दिया। भीड़ ने ट्रेन पर तोड़फोड़ के साथ-साथ पथराव भी किया है।


बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन झांसी के हरपालपुर स्टेशन पहुंची, वैसे ही भीड़ ने घुसकर हमला कर दिया। भीड़ ने बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें भीड़ बोगियों पर पथराव करती नजर आ रही है।

 

ट्रेन में घुसने की कोशिश कर रही थी भीड़

बताया जा रहा है कि भीड़ ट्रेन के अंदर घुसने की कोशिश की थी। हालांकि, जब ट्रेन का गेट नहीं खोल सके तो भीड़ ने खिड़कियों और दरवाजों पर पत्थरों से हमला कर दिया।

महाकुंभ में कल है राजसी स्नान

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 29 जनवरी को दूसरा राजसी स्नान होना है। इसके चलते प्रयागराज में भारी भीड़ पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि जिस ट्रेन पर भीड़ ने हमला किया, उसमें बहुत से यात्री ऐसे थे जो महाकुंभ में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।

Related Topic:#Prayagraj#Maha Kumbh

और पढ़ें