logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोर्ट परिसर में महिला को पति ने गिराकर पीटा, गला घोंट ही रहा था कि आ गई पुलिस

महाराजगंज जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में एक शख्स एक महिला को जमीन पर गिराकर लात, घूंसों से पीटते हुए गला दबा रहा है।

Maharajganj court

महाराजगंज कोर्ट परिसर का वीडियो। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में एक शख्स एक महिला को जमीन पर गिराकर लात, घूंसों से पीटते हुए गला दबा रहा है। मामला यूपी के महाराजगंज फैमिली कोर्ट परिसर का है। महिला कोर्ट में मेंटेनेंस केस की सुनवाई में शामिल होने के लिए आई थी। महिला को पीटने वालेऔर कोई नहीं बल्कि उसका पति और दो अन्य लोग हैं।

 

जब महिला के पिता और बहन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन पर भी हमला किया गया। यह पूरी घटना महाराजगंज के भरी कोर्ट परिसर में और पुलिस वालों के सामने हुई। 

 

यह भी पढ़ें: आगरा एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई, 3 दोस्तों की मौत, 2 घायल

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग 

महिला का नाम प्रिया त्रिपाठी है। प्रिया ने अपने पति मनीष मिश्रा और दो अन्य लोगों प्रिंस मिश्रा और सतीश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। उसने थाने में शिकायत दी है। शिकायत में महिला ने पुलिस को सबूत के तौर पर वीडियो क्लिप भी दी है।

महिला ने शिकायत में क्या कहा?

पुलिस शिकायत के मुताबिक, पुरंदरपुर थाने के समरधीरा चौराहा की रहने वाली प्रिया की शादी बृजमनगंज थाने के कोइलाडाड़ के रहने वाले मनीष मिश्रा से हुई है। प्रिया ने पहले अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसने महाराजगंज के फैमिली कोर्ट में मेंटेनेंस का केस भी दर्ज कराया है।

 

मामला 24 सितंबर का बताया जा रहा है। 24 सितंबर को मेंटेनेंस केस की सुनवाई होनी थी और प्रिया के पिता लक्ष्मीकांत को अपनी गवाही देनी थी। प्रिया ने आरोप लगाया कि दोपहर करीब 2 बजे, वह अपने पिता और बहन प्रियंका के साथ कोर्ट रूम से निकली और कोर्ट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर हॉल में पहुंची।

 

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रैंड से शादी करना चाह रहा था बेटा, पुलिस पिता ने रोका, बाप को मार दी गोली

पुलिस ने किया बीच-बचाव

शिकायत के मुताबिक, मनीष, प्रिंस और सतीश पीछे से उनके पास आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने दावा किया कि उसे जमीन पर गिरा दिया गया और आरोपियों ने उसका गला घोंटने की कोशिश की। प्रिया ने आगे आरोप लगाया कि जब उसके पिता और बहन ने उसे बचाने की कोशिश की, तो उसके पति ने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। उसने दावा किया कि उन्हें जमीन पर धकेल दिया गया और उनका गला घोंटने की कोशिश की गई।

 

वायरल वीडियो में बाद में देखा जा सकता है कि पुलिस वालों ने आकर बीचबचाव किया और महिला को आरोपियों के चंगुल से बचाया।


और पढ़ें