logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नागपुर की कंपनी में भयानक विस्फोट, 15 की मौत; 18 घायल

नागपुर में रविवार को बड़ा विस्फोट हुआ है। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Nagpur blast

नागपुर विस्फोट। Photo Credit- PTI

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को बड़ा विस्फोट हुआ है। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई गंभीर रूप से घायल हैं, जिस की वजह से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

 

नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने बताया कि यह धमाका SBL एनर्जी लिमिटेड कंपनी में हुआ। यह कंपनी विस्फोटक पदार्थ बनाती है।

 

यह भी पढ़ें: '1 करोड़ की घड़ी पहनती हैं...,' रितु तावड़े हुईं ट्रोल, अब BMC मेयर ने दी सफाई

 

 

 

 

पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

 

यह भी पढ़ें: NDA के गढ़ में ABVP की इतनी बुरी हार? पटना यूनिवर्सिटी में NSUI ने मार ली बाजी

क्या काम करती है कंपनी?

कटोल तहसील नागपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर है। यह कंपनी बारूद, डेटोनेटर और दूसरे अन्य तरह के विस्फोटक बनाती है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। घटनास्थल पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Related Topic:#Maharashtra News

और पढ़ें