logo

ट्रेंडिंग:

डिटेंशन सेंटर, हिंदुत्व; BMC के लिए जारी महायुति के मैनिफेस्टो में क्या है?

महायुति ने बीएमसी चुनावों के लिए मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसमें महिलाओं के लिए 5 लाख तक के लोन से लेकर कई घोषणाएं की गई हैं।

news image

बीजेपी अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के साथ अन्य नेता । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव नजदीक आते ही महायुति गठबंधन ने रविवार को अपना चुनावी घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) जारी कर दिया है जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। इस गठबंधन में बीजेपी, एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना शामिल हैं। इस घोषणापत्र में मुंबई वालों के लिए कई बड़ी और नई घोषणाएं की गई हैं। जैसे- महिलाओं को 5 लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त लोन, मुंबई को पूरी तरह झुग्गी-मुक्त (स्लम-फ्री) बनाना, AI टूल की मदद से अवैध प्रवासियों (जैसे बांग्लादेशी और रोहिंग्या) को पहचानना।

 

यह घोषणापत्र लॉन्च करने के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, अमित साटम और आशीष शेलार जैसे बड़े नेता शामिल हुए। देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'यह घोषणापत्र मुंबई वालों के लिए विकास लाएगा और उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी आसान बनाएगा।'

 

यह भी पढ़ें: क्या ईरान के बाद तुर्की का नंबर? कैसे एर्दोगन को घेर रहा इजरायल

उद्धव पर कसा तंज

उन्होंने उद्धव ठाकरे पर तंज़ कसते हुए कहा, 'कुछ लोग सिर्फ मराठी माणूस के लिए घरों की बात करते हैं, लेकिन हम सच में काम कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे विकास पर बात नहीं करते। हम हिंदुत्व पर स्पष्ट हैं, लेकिन हमारा 95% फोकस विकास पर है।'

 

फडणवीस ने और कहा, 'हम महिलाओं को BMC के ज़रिए 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज का लोन देंगे। हमने सबसे ज़्यादा बांग्लादेशियों को वापस भेजा है। अब हम आईआईटी बॉम्बे की मदद से AI टूल बना रहे हैं, जिससे अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों को आसानी से पहचाना जा सके।'

बर्थ सर्टिफिकेट का किया जिक्र

उन्होंने जन्म प्रमाण-पत्र घोटाले का भी ज़िक्र किया और बताया कि अवैध प्रवासियों को गलत तरीके से प्रमाण-पत्र दिए गए थे। उन्होंने कहा,'हमने डिटेंशन सेंटर के लिए ज़मीन ले ली है और काम चल रहा है।

 

एकनाथ शिंदे ने कहा, 'यह घोषणापत्र बताता है कि हमने साढ़े तीन साल में मुंबई के लिए क्या-क्या किया। अब हम विकास की रफ्तार और बढ़ाना चाहते हैं। जो मराठी लोग मुंबई छोड़कर चले गए थे, उन्हें वापस लाना चाहते हैं।'

 

फडणवीस ने यह भी कहा कि महायुति सरकार बर्थ सर्टिफिकेट स्कैम को लेकर भी जागरुक है जहां पर अवैध प्रवासियों कोत बर्थ सर्टिफिकेट दिया गया। उन्होंने कहा, 'हमने डिटेंशन सेंटर के लिए जमीन देख ली है और हम इस पर काम कर रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: छोटे देशों को अपनी कॉलोनी बना लेंगे बड़े देश, ऐसे कयास की वजह क्या है?

गिनवाए अपने काम

मैनिफेस्टो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह मैनिफेस्टो बताता है कि हमने मुंबई के लिए क्या किया है। हम विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हम मराठी माणूस को फिर से मुंबई लाना चाहते हैं।

 

आगे उन्होंने कहा, 'हम पगड़ी बिल्डिंग को विकसित करना चाहते हैं। स्लम फ्री मुंबई हमारी योजना है। जिन लोगों के पास बीएमसी का चार्ज था उन्होंने कुछ भी नहीं किया।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap