logo

मूड

ट्रेंडिंग:

65 लाख रुपये में बनी टंकी, पानी भरते ही झरने की तरह बहने लगी

महोबा में 65 लाख की पानी की टंकी पहली ही टेस्टिंग में झरने की तरह बहने लगी जिसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का सीधा हमला बोला है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सरकारी दावों की पोल खोलकर रख दी है। यहां जल जीवन मिशन के तहत लाखों की लागत से बनी एक पानी की टंकी को भरा गया, वह किसी झरने की तरह बहने लगी। इस नजारे को देखकर स्थानीय लोग हैरान हो गए। 

 

इस पानी की टंकी को बनाने में जनता के टैक्स के लगभग 65 लाख रुपये खर्च हुए थे। सबको उम्मीद थी कि अब गांव के घरों में पानी आने लगेगा लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली। काम पूरा होने के बाद जब इसे चेक करने के लिए इसमें पानी भरा गया, तो अगले ही दिन टंकी फटने जैसी हालत में आ गई और  पानी ऊपर से नीचे गिरने लगा। यह साफ दिखता है कि टंकी बनाने में बहुत ही घटिया सामान का इस्तेमाल किया गया है और काम करने के तरीके में बहुत बड़ी लापरवाही हुई है।

 

यह भी पढ़ें: एक बार हो गई थी पिटाई, 15 साल से सिर्फ पुलिसवालों के घर में कर रहा चोरी

कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

इस मामले को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रस ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए सीधे मोदी सरकार और यूपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि जल जीवन मिशन जैसी बड़ी योजनाएं अब जनसेवा के बजाय सिर्फ भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई हैं। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि यह कोई मामूली तकनीकी खराबी नहीं है, बल्कि यह बीजेपी के राज में हो रहे घोटालों का जीता-जागता सबूत है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: महोबा: एक बाल्टी पानी, दो पैकेट दूध, सरकारी स्कूल के मिड-डे-मील का वीडियो वायरल

कांग्रेस ने और क्या कहा?

विपक्ष का सीधा आरोप है कि इन सरकारी योजनाओं के कॉन्ट्रैक्ट अक्सर उन लोगों को दिए जाते हैं जो बीजेपी से जुड़े होते हैं। इसके बाद जनता के पैसों को हड़प लिया जाता है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा' वाली बात पुरानी हो गई है, अब 'तो तुम खाओ और मुझे भी खिलाओ' वाला खेल चल रहा है। उनके मुताबिक, जनता की जरूरतों के नाम पर सिर्फ अपनी जेबें भरी जा रही हैं और महोबा की यह टंकी उसी का नतीजा है।


और पढ़ें