logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भाई के अंतिम संस्कार में जा रहे थे पति-पत्नी, सड़क हादसे में दोनों की मौत

UP के जिला मैनपुरी में छोटे भाई के निधन की सूचना पर फरीदाबाद से उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे बडे़ भाई व भाभी की बाइक फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

deceased couple Amit, Pinky

मृतक दंपती अमित और पिंकी, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर फरीदाबाद से उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बड़े भाई और भाभी की बाइक फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार में पहले से ही छोटे बेटे की मौत का मातम पसरा था। अब बड़े बेटे और बहू की भी मौत से एक ही दिन में परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। दंपती के दो बच्चे भी माता-पिता के साये से वंचित हो गए।

हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अमित कुमार (32) अपनी पत्नी पिंकी (28) और दो बच्चों के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रहते थे। अमित वहां एक निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार को उनके छोटे भाई नैमिष की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही अमित ने घर पहुंचकर भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का फैसला किया।

 

अमित अपनी पत्नी पिंकी के साथ देर रात बाइक से हरदोई के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि बस उपलब्ध नहीं होने के कारण दोनों ने बाइक से ही घर पहुंचने का निर्णय लिया था। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि जिस भाई को अंतिम विदाई देने के लिए वे घर जा रहे हैं, उससे पहले रास्ते में ही उनकी जिंदगी खत्म हो जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, बाहर से बंद था मकान; ताला तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन

फतेहजंगपुर फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा

हादसा मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित फतेहजंगपुर फ्लाईओवर के पास हुआ। गुरुवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अमित और पिंकी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई।

 

सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल पिंकी को पहले कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।

घर में छोटे भाई का शव रखा था, अब बड़े भाई-भाभी की भी मौत

परिवार पर दुखों का पहाड़ उस समय टूट पड़ा, जब छोटे बेटे की मौत के बाद बड़े बेटे और बहू की मौत की खबर भी घर पहुंची। जिस घर में छोटे भाई नैमिष के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, वहां अब अमित और पिंकी की मौत से चीख-पुकार मच गई। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से गांव और रिश्तेदारों में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि एक के बाद एक आई इन दुखद खबरों का सामना कैसे करें।

 

यह भी पढ़ें: फतेहपुर में डंपर ने बाइक को 150 मीटर घसीटा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत

दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

अमित और पिंकी अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी 13 वर्षीय बेटी आयशा और सात वर्षीय बेटा अस्मित माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हो गए हैं। जिस उम्र में बच्चों को माता-पिता के सहारे और प्यार की जरूरत होती है, उसी उम्र में दोनों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया।परिवार में पहले छोटे बेटे की बीमारी से मौत हुई और फिर बड़े बेटे और बहू की सड़क हादसे में जान चली गई। एक ही दिन में तीन मौतों ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Topic:#UP News#Accident

और पढ़ें