logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमरावती में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर टक्कर; 5 की मौत, 21 लोग घायल

अमरावती के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। साथ ही 21 लोग घायल हो गए। 

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। धामनगांव रेलवे के पास चैनल नंबर 97 पर एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पिकअप के परखच्चे उड़ गए। अभी तक आई जानकारी के अनुसार उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार श्रद्धालु शेगांव से दुर्गा देवी की मूर्ति लेकर वर्धा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान धामनगांव रेलवे के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। गाड़ियों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया।

 

यह भी पढ़ें: सुपौल में तीसरी कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार

गंभीर मरीज वर्धा रेफर

हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंचे। सभी 21 घायलों को धामनगांव के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज शुरू किया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। इसको देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए वर्धा के मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अमरावती के SP निकेतन कदम और धामनगांव की मेयर अर्चना रोठे खुद अस्पताल पहुंचे। दोनों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। 

 

 

यह भी पढ़ें: ‘स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी’, CM सम्राट चौधरी ने लगाई झाड़ू, शुरू किया अभियान

पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के साथ मिलकर राहत-बचाव के काम में मदद की। पुलिस की टीम ने घटनास्थल की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद सबूत जुटाए गए हैं। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ और दोनों गाड़ियों की टक्कर किन कारणों से हुई। 

Related Topic:#Maharashtra News

और पढ़ें