उत्तर प्रदेश में 2027 में चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश की सरकार अभी से चुनावों की तैयारियों में लग गई हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ
ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक अहम फैसला लिया है। राज्य में देर रात कई अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया। इस फैसले में सबसे खास 34 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसरों का ट्रांसफर है।
इस निर्णय के तहत 14 जिलों में नए जिलाधिकारी (DM) की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से जारी इस नई लिस्ट में कानपुर सिटी, मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर शामिल हैं। इसके अलावा कई अधिकारियों को औद्योगिक विकास प्राधिकरणों और अन्य प्रमुख विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: शिफ्ट खत्म कर घर लौट रही थीं, इंडिगो क्रू मेंबर की मौत; ड्राइवर ने की लापरवाही
इन जिलों को मिले नए DM
- मुरादाबाद में अनुनय झा जो कि पहले हरदोई के DM थे।
- हरदोई में राहुल पांडेय जो पहले विशेष सचिव, राज्य कर थे।
- एटा की एम अरुन्मोली बनी जो कि पहले उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण थीं।
- कुशीनगर में संजय चौहान जो पहले अमेठी के DM थे।
- कानपुर सिटी में महेंद्र तंवर जो पहले कुशीनगर के DM थे।
- संतकबीरनगर के अनुज मलिक जो पहले CEO, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण थीं।
- पीलीभीत के आलोक कुमार जो पहले संतकबीरनगर के DM थे।
- बलिया के ज्ञानेंद्र सिंह जो पहले पीलीभीत के DM थे।
- अमेठी में शशांक चौधरी जो पहले अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), इन्वेस्ट यूपी व यूपीडा थे।
- बागपत के दिव्यांशु पटेल जो पहले नगर आयुक्त, मुरादाबाद थे।
- महोबा में प्रभास कुमार जो कि पहले विशेष सचिव, नमामि गंगे थे।
- बिजनौर में उमेश प्रताप सिंह जो पहले विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण थे।
- हाथरस में सत्य प्रकाश पटेल जो कि पहले विशेष सचिव, नगर विकास थे।
- हमीरपुर में अशोक कुमार जो पहले विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन थे।
विकास प्राधिकरणों और नगर निगमों में नए अधिकारी
- हिमांशु कौशिक- नगर आयुक्त, मुरादाबाद बनाए गए (पहले MD, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन थे)।
- विशाल कुमार- CEO, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA)।
- विजय कुमार- उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण।
- शैलेंद्र भाटिया- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO), यूपीडा।
- गजल भारद्वाज- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO), इन्वेस्ट यूपी (पहले महोबा की DM थीं)।
- नितिन मदान- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO), यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA)।
- विकास आयुक्त और अन्य प्रशासनिक बदलाव
- विजय कुमार सिंह- मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मिर्जापुर।
- संतोष बहादुर सिंह- मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मैनपुरी।
- जसजीत कौर- प्रबंध निदेशक (MD), यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन जो पहले बिजनौर की DM थीं।
- जितेंद्र प्रताप सिंह- निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद जो पहले कानपुर सिटी के DM थे।
- नेहा बंधु- अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन।
यह भी पढ़ें: धनबाद में रिक्रिएट हुआ गैंग्स ऑफ वासेपुर! गैंगस्टर फहीम के भाई पर बरसीं गोलियां
शासन में विशेष सचिव स्तर पर हुईं तैनातियां
- अमनदीप डुली- नियंत्रक, विधिक बाट माप।
- अस्मिता लाल- विशेष सचिव व निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण जो पहले बागपत की DM थीं।
- अभिषेक गोयल- विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक जो पहले हमीरपुर के DM थे।
- मंगला प्रसाद सिंह- प्रबंध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ जो पहले बलिया के DM थे।
- निधि श्रीवास्तव- विशेष सचिव, राज्य कर।
- अरविंद सिंह- विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद जो पहले एटा के DM थे।
- राजेंद्र पेंसिया- विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार जो पहले मुरादाबाद के DM थे।
- अतुल वत्स- विशेष सचिव, राजस्व जो पहले हाथरस के DM थे।
- चंद्रशेखर- विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार मिला।