logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BJP में शामिल होंगे ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी, बहन से क्यों बिगड़े रिश्ते?

ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हाथ मिला सकते हैं। आखिर ममता बनर्जी और बाबुन बनर्जी के रिश्ते में कहां आई दरार?

 बाबुन बनर्जी, , Babun Banerjee, BJP, Mamata Banerjee

ममता बनर्जी, बाबुन बनर्जी, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हाथ मिला सकते हैं। इसकी चर्चा तब शुरू हुई जब बाबुन बनर्जी कालीघाट में दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिले। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बाबुन बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उन्हें बुलाते हैं तो वह BJP में शामिल होना चाहेंगे।  

 

मुख्यमंत्री हाल ही में बाबुन बनर्जी की ओर से आयोजित काली पूजा और ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचे थे। जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी वहां अपनी गाड़ी से उतरे तो बाबुन ने आगे बढ़कर उनके पैर छुए और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी मौजूद थे। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि जल्द ही वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: पुलिस ने कागज चेक करने के लिए रोका, गाड़ी में आग लगाकर ड्राइवर ने निकाल ली तलवार

ममता बनर्जी और बाबुन बनर्जी के रिश्ते में कहां आई दरार?

ममता बनर्जी और बाबुन बनर्जी के रिश्ते में खटास बहुत पहले ही आ चुकी है। ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह उन्हें अपना भाई नहीं मानतीं। इनके बीच रिश्ते में खटास आने की मुख्य वजह 2024 में हावड़ा लोकसभा सीट के टिकट को माना जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने हावड़ा सीट से पूर्व फुटबॉलर प्रसून बनर्जी को TMC का उम्मीदवार बनाया था। बाबुन बनर्जी इस फैसले से नाराज थे। 

 

वह खुद हावड़ा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने प्रसून बनर्जी की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने तक की बात कही थी। बाबुन के इस विरोध से ममता बनर्जी नराज हुईं और  ने सार्वजनिक रूप से परिवार से सभी संबंध खत्म करने की बात कही। ममता ने यह भी कहा था कि वह परिवारवाद की राजनीति में विश्वास नहीं करतीं।

 

इसके अलावा, भाई-बहन का दूसरा विवाद खेल संगठनों से हटाए जाने का था। बाबुन ने बाद में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें जानबूझकर कई खेल संगठनों और समितियों से हटाया गया। इनमें हॉकी और टेबल टेनिस से जुड़े संगठन शामिल थे। इससे दोनों के बीच दूरियां और बढ़ीं। 

BJP में शामिल होने के संकेत

बाबुन ने ममता बनर्जी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का अपनी काली पूजा में स्वागत किया। उन्होंने शुभेंदु के पैर छुए और उनके काम की तारीफ की। बाबुन ने कहा कि वह चाहते हैं कि शुभेंदु आगे बढ़ें। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बुलावा मिलने पर BJP में शामिल हो सकते हैं।  

 

शुभेंदु अधिकारी से इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में अफवाहें शुरू हो गईं कि बाबुन BJP में शामिल हो सकते हैं। बाबुन के क्लब की पूजा में शुभेंदु का जाना अहम है। इस मुलाकात पर शुभेंदु ने कहा कहा कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में कई काली पूजा में शामिल होने का न्योता मिला है। CM अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे। 

 

वहां बाबुन हाथ में फूल लेकर उनका स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे थे। वहां उन्होंने शुभेंदु के पैर भी टेके, इसके बाद कार से उतरकर सीएम सीधे बाबुन के क्लब पूजा में चले गए। बाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इलाके का MLA हूं, उनके (ममता) भाई ने मुझे बुलाया था। मैं यहां आया था।'


और पढ़ें