logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चुनाव के पहले ममता ने चला दांव, पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाने का एलान

ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के पहले हिंदू और मुसलमान वोटों को अपनी तरफ करने के लिए नई घोषणा की है।

mamata banerjee

ममता बनर्जी । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हिंदू पुजारियों (पुरोहितों) और मुस्लिम मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब दोनों को हर महीने 2,000 रुपये मिलेंगे।

 

यह घोषणा ठीक उसी समय की गई जब चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तारीखें और आचार संहिता लागू करने वाला था। इससे कुछ घंटे पहले ही यह फैसला आया।

 

यह भी पढ़ें: चुनाव पहले ममता का दांव, 10वीं पास बेरोजगार युवाओं को देंगी 1500 रुपये

मिलेंगे 2000 रुपये

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं खुशी से घोषणा करती हूं कि हमारे पुरोहितों और मुअज्जिनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है। ये लोग हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अब इन्हें हर महीने 2,000 रुपये मिलेंगे।'

 

उन्होंने यह भी कहा कि पुरोहितों और मुअज्जिनों के सभी नए आवेदन राज्य सरकार ने मंजूर कर दिए हैं। ममता बनर्जी ने आगे कहा, 'हम गर्व महसूस करते हैं कि हम ऐसा माहौल बनाते हैं जहां हर समुदाय और परंपरा को महत्व दिया जाता है और मजबूत किया जाता है। हमारा प्रयास है कि हमारे धार्मिक विरासत के संरक्षकों को सम्मान और सहयोग मिले जो वे हकदार हैं।'

शुरू की थी मानदेय योजना

पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले से ही हिंदू पुरोहितों और मुस्लिम मुअज्जिनों के लिए मानदेय योजना शुरू की थी। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि यह कदम धार्मिक और सामुदायिक सेवा करने वालों की मदद के लिए है।

 

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह एलान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पार्टियां अलग-अलग समुदायों तक पहुंच बढ़ा रही हैं। यह फैसला चुनाव से पहले विभिन्न समुदायों को खुश करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू विवाद पर केंद्र का बंगाल को अल्टीमेटम, शाम 5 बजे तक मांगा जवाब

यह घोषणा चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनाव कार्यक्रम बताए गए। अब चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है, जिसके बाद ऐसी नई घोषणाएं नहीं की जा सकतीं।


और पढ़ें