logo

ट्रेंडिंग:

शादीशुदा महिला ने शादी से इनकार किया, आशिक ने मार दी गोली

हरियाणा के गुरुग्रा में एक शादीशुदा महिला ने शादी से इनकार किया तो उसके आशिक ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credtit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने महिला को गोली मार दी। गोली मारने का कारण एक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि युवक ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया था लेकिन महिला ने इसे ठुकरा दिया था। इसके बाद युवक ने गुस्से में महिला को गोली मार दी थी। हैरानी की बात यह है कि वह महिला पहले से शादीशुदा थी लेकिन युवक उस पर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 दिसंबर की सुबह एमजी रोड पर स्थित एक क्लब में घटी, जब एक व्यक्ति ने शादी से इनकार करने पर 25 साल की एक महिला को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें गोलीबारी की घटना में घायल हुई एक महिला के बारे में सूचना मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल महिला एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है, जहां वह शुरू में बयान देने की स्थिति में नहीं थी। 

 

यह भी पढ़ेंमार्तंड सूर्य मंदिर में अजीबोगरीब घटना, अचानक मरी रहीं मछलियां

पति ने दर्ज करवाई शिकायत

इस घटना के बाद महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है। पति ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी 25 साल की पत्नी कल्पना गुरुग्राम के एक क्लब में काम करती थी। उसे दिल्ली के संगम विहार के तुषार ने  गोली मार दी थी। शिकायत में कल्पना के पति ने कहा कि वह 19 दिसंबर को काम पर गई थी और लगभग रात एक बजे कल्पना ने फोन करके बताया कि उसे गोली लग गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब एक महीने पहले आरोपी तुषार उनके घर पर आया था और उनसे झगड़ा किया और फिर चला गया। इस घटना के करीब एक महीने बाद उसने कल्पना पर गोली चला दी।

दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने कल्पना के पति की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, अपराध इकाई की एक टीम ने संगम विहार के निवासी दो आरोपियों, तुषार उर्फ ​​जोंटी और उसके दोस्त शुभम उर्फ जोनी को  उत्तर प्रदेश के बड़ौत से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान तुषार ने खुलासा किया कि उसने लगभग छह महीने पहले कल्पना से दोस्ती की थी और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वह लगातार इनकार कर रही थी। पुलिस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

पुलिस ने बताया, '19 दिसंबर की रात को तुषार, शुभम के साथ क्लब गया फिर से उसे शादी का प्रस्ताव दिया और इनकार करने पर महिला को गोली मार दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap