logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बहन संग इंस्टा पर तस्वीर देखकर भड़का युवक, शेयर करने वाले को मार डाला

इंस्टाग्राम पर बहन के साथ फोटो देखकर भाई नाराज हो गया। भाई ने 22 वर्षीय युवक पर साथियों के साथ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Samir Arrested

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit: ChatGpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इतना बड़ा विवाद पैदा कर दिया कि उसकी वजह से एक युवक की हत्या कर दी गई। 22 वर्षीय गौतम मौर्य जलालाबाद रोड पर नहर कोठी के पास साइकिल की दुकान पर काम करता था। वह रोजाना दुकान बंद करके अपने खेत में लगी धान की फसल देखने जाता था।

शुक्रवार रात करीब 10 बजे जब गौतम खेत से घर लौट रहा था, तभी 19 वर्षीय समीर और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियारों से गौतम पर लगातार वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर भागते हुए समीर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें: नितिन राज सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी HOD एमके राम गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाना पड़ा भारी 

पुलिस पूछताछ में समीर ने बताया कि 12 जुलाई को गौतम मौर्य ने इंस्टाग्राम पर उसकी बहन की फोटो अपने साथ लगाई थी। दूसरे धर्म की इस लड़की के साथ फोटो देखकर वह बहुत नाराज हो गया था। इसी गुस्से में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गौतम की हत्या की योजना बनाई।

पुलिस पर भड़का आरोपी 

जब पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद हथियार बरामद करने खेतों में गई तो समीर ने अचानक एक सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें समीर के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'बीमारी से बचना है तो सिर मुंडवाओ, 15 हजार मिलेंगे', महिलाओं से हो गई धोखाधड़ी

3 आरोपी हिरासत में जांच जारी 

पुलिस ने मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।


और पढ़ें