logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति से हुआ झगड़ा, गुस्से में मायके चली गईं ग्राम प्रधान; पंचायत 3 महीने से बंद

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पति से विवाद के बाद महिला ग्राम प्रधान घर छोड़कर मायके चली गईं। इसकी वजह से पंचायत में करीब 3 महीने से ताला लटका हुआ है।

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT Mandsaur News, मंदसौर

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की भरड़ावद ग्राम पंचायत से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पति से विवाद के बाद महिला ग्राम प्रधान घर छोड़कर मायके चली गईं। इसकी वजह से पंचायत में करीब 3 महीने से ताला लटका हुआ है। इसकी वजह से गांव से जुड़े कई काम ठप पड़ गए हैं। वहीं, लोग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हो रहे हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की शिकायत गांव के लोगों ने जनपद पंचायत में की है, जनपद पंचायत ने महिला सरपंच ने नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, गांव के वरिष्ठ लोग और पंचायत प्रतिनिधि पति-पत्नी के बीच के झगड़े को सुलझाने में लगे हैं।  

 

यह भी पढ़ें: परिसीमन पर विरोधी दलों के बदलते रुख की कहानी क्या है?

3 महीने से अटके हैं जरूरी काम  

ग्राम पंचायत की सरपंच के मायके चली जाने की वजह से करीब 3 माह से पंचायत के सभी जरूरी काम अटक गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पंचायत में करीब 1,700 लोग रहते हैं। यहां पंचायत से जुड़े पैसों के लेन-देन से लेकर ग्रामीणों के जरूरी प्रमाणपत्र बनाने तक के काम रुके हुए हैं। पंचायत के चक्कर काटकर परेशान हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपसरपंच के साथ मंदसौर जनपद कार्यालय पहुंचकर CEO से शिकायत की। 

कई लोगों का भुगतान अटका

उपसरपंच तैयब का कहना है कि, गांव में बन रहे सामुदायिक भवन और सीसी रोड के ठेकेदारों का भुगतान अटका हुआ है। गांव में पंचायत के ठीक पीछे से निकल रहे नाले का निर्माण कार्य अधूरा है और इसकी वजह से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि, नाले का निर्माण कार्य अधूरा होने से और नाला खुला होने से बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। 

गांव वाले परेशान

गांव वालों ने इसकी शिकायत की है। गांव वालों की मांग है कि या तो महिला सरपंच इस्तीफा दे दे या फिर आकर यह निर्माण कार्य पूरा कराएं। सीईओ ने इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।  

 

इस मामले पर महिला सरपंच ने मीडिया के सामने आने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि यह मेरा और पति का आपसी मामला है। हम अपने स्तर से निपट लेंगे। हालांकि, गांव वालों के लिए उनका झगड़ा सिरदर्द बन गया है।  

 

 

 

 

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें