logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मणिपुर में जहरीली शराब से अब तक 15 लोगों की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

मणिपुर के चंदेल जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पिछले 48 घंटे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, 180 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

Toxic Liquor, Manipur Toxic Liquor, मणिपुर जहरीली शराब

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मणिपुर के चंदेल जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पिछले 48 घंटे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, 180 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 से 20 नवंबर के बीच ये मौतें हुई हैं। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी जारी कर बचाव अभियान तेज कर दिए हैं। पुलिस के शुरुआती आधिकारिक बयान में आठ मृतकों की पहचान की पुष्टि की गई थी।   

 

इस मामले में पुलिस ने जनता और मीडिया संगठनों से अपील की कि वे बिना जांच वाली जानकारी न फैलाएं या घटना के बारे में जल्दबाजी में कोई नतीजा न निकालें। मामले की जांच अभी जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर पर ही कुछ लोगों की मौत हो गई थी। कुछ ने अस्पताल ले जाते समय या चकपिकारोंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा की पहली मोबाइल टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी तुरंत मदद

सुगनू से लाई गई थी शराब

पुलिस ने साफ किया है कि मृतकों ने जो शराब पिया है वह कथित तौर पर काकचिंग जिले के सुगनू से लाई गई थी। बताया जा रहा है कि यह शराब चंदेल जिले में न तो बनाई गई थी और न ही वहां तैयार की गई थी। पुलिस ने यह भी बताया कि जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनका मामला सुगनू पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। पुलिस ने लोगों और मीडिया संगठनों से अपील की है कि वे बिना जांच की जानकारी न फैलाएं और घटना को लेकर जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष न निकालें।

स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी 

घटना के बाद चंदेल के डिप्टी कमिश्नर ने गुरुवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की, जिसमें बताया गया है कि मौतों की असली वजह अभी मेडिकल और वैज्ञानिक जांच से साबित नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे फिलहाल स्थानीय स्तर पर बनी शराब या किसी भी संदिग्ध जगह से खरीदी गई शराब का सेवन न करें।

 

एडवाइजरी में कहा गया है कि शराब पीने के बाद उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल जाएं। इसके अलावा, प्रशासन ने यह भी कहा है कि जिन लोगों ने उसी संदिग्ध स्रोत से शराब पी है, बिना लक्षण दिखने का इंतजार किए मेडिकल जांच कराएं।

 

इसके अलावा लोगों से संदिग्ध शराब को पीने, बेचने, बांटने या कहीं फेंकने से बचने को कहा गया है। अगर किसी को मिलावटी शराब बनाने, रखने या बेचने की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। वहीं गांव के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों और युवा संगठनों से भी लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंदों की पहचान करने में मदद करने की अपील की गई है। 

अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने अस्पतालों का दौरा किया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों की हालत की जानकारी ली और डॉक्टरों से इलाज के बारे में बातचीत की। साथ ही मुख्यमंत्री ने मरीजों के इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से हर जरूरी मदद देने का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को मामले की जांच करने और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चंदेल जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक मेडिकल टीम और जरूरी दवाएं भेजी गई हैं, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर इलाज मिल सके। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने बताया कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बचाव और जांच का काम किया जा रहा है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।  

Related Topic:#Manipur News

और पढ़ें