logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मथुरा: तीन साल की बच्ची ने की उल्टी, स्कूल ने मां से धुलवाया फर्श

मथुरा में एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की बच्ची ने तबियत खराब होने पर उल्टी कर दी तो स्कूल ने मां से फर्श साफ करवा लिया।

Balaji Memorial Public School Mathura

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- Chatgpt

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की बच्ची के उल्टी करने पर उसकी मां से फर्श साफ करवाने का मामला सामने आया है। मथुरा के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची की मां का नाम प्रियंका शर्मा है। प्रियंका शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी बालाजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती है।

 

उन्होंने बताया कि उनकी तीन साल की बेटी की आठ मई को तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे स्कूल में ही उल्टी होने लगी। मां प्रियंका शर्मा ने बताया कि स्कूल ने इलाज की व्यवस्था करने के बजाय बेटी को दो घंटे तक उसी हालत में रखा। 

 

यह भी पढ़ें: 'चौथा बच्चा पैदा करिए 40 हजार देंगे', आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू का एलान

हंगामे के बाद सामने आया मामला

उन्होंने बताया कि जब बेटी की तबियत ठीक नहीं हुई तो स्कूल प्रशासन ने उन्हें स्कूल में बुलाया और उनसे फर्श साफ करवाया और दाखिला रद्द करने की धमकी भी दी। मामला तब सामने आया जब घटना की सूचना मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

 

यह भी पढ़ें: महिला को पीटा, चप्पलों की माला पहनाई, निर्वस्त्र करके घुमाया

लिखित माफीनामा सौंपा

अधिकारियों ने बताया कि विवाद बढ़ने पर स्कूल प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने गोविंद नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक को लिखित माफीनामा सौंपा है। अधिकारियों के अनुसार उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने और स्कूल में पेयजल व सफाई की बेहतर व्यवस्था का आश्वासन दिया है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें