logo

मूड

ट्रेंडिंग:

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था मौलाना, एक चैट ने खोल दिया राज, ATS ने पकड़ा

बिहार के मधुबनी में ATS ने मदरसा इस्लामिया के मौलवी इजहारुल हक को पकड़ा है। शक है कि वह भोपाल के संदिग्ध ग्रुप से जुड़ा था जिसमें विदेशी नागरिक शामिल थे। उसे पूछताछ के लिए भोपाल ले जाया गया है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

बिहार के मधुबनी में रविवार देर रात सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई की। नगर थाना इलाके के उर्दू मोहल्ला स्थित मदरसा इस्लामिया से 55 साल के मौलवी इजहारुल हक को पकड़ा गया। इस काम में मध्य प्रदेश एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS), बिहार (ATS), डीआईयू पटना और स्थानीय पुलिस साथ थीं। पकड़ने के बाद मौलवी को रिमांड पर भोपाल ले जाया गया है जहां उससे पूछताछ होगी।

 

इजहारुल हक मधुबनी के पंडौल थाना इलाके के सरसोपाही नवटोल गांव का रहने वाला है। वह मदरसा इस्लामिया में बच्चों को पढ़ाता था। देर रात सुरक्षा एजेंसियां अचानक मदरसे पहुंचीं और उसे हिरासत में लेकर नगर थाना ले आईं। टीम ने उसके गांव वाले घर पर भी छापा मारा।

 

यह भी पढ़ें: पति ने जंजीर से बांधा फिर गरम लोहे से दागा, जान बचाकर भागी महिला

व्हाट्सएप ग्रुप से खुला राज

एजेंसियों को एक व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में पता चला था। यह ग्रुप भोपाल से जुड़ा था। जांच में पता चला कि इस ग्रुप में कुछ पाकिस्तानी नागरिक भी थे और वहां संदिग्ध बातें हो रही थीं। इसी इनपुट पर एजेंसियों ने मौलवी को गिरफ्तार किया है। इजहारुल हक पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का शक है। अभी एजेंसियों ने कोई पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। वे उसके मोबाइल उसके दोस्तों और उसकी दूसरे डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब जेल में कैदियों को खुलेआम मिल रहा ड्रग, कैदी ने ही इंस्टा पर दिखाया वीडियो

भोपाल ले गई पुलिस

सोमवार को आरोपी को मधुबनी की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एटीएस की टीम उसे पूछताछ के लिए भोपाल ले गई है। इस गिरफ्तारी के बाद मधुबनी और आसपास के इलाकों में काफी चर्चा है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह संदिग्ध नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके तार कहां-कहां जुड़े हो सकते हैं।


और पढ़ें