logo

ट्रेंडिंग:

मयूर विहार अबसे 'श्री राम मंदिर मयूर विहार स्टेशन' होगा, DMRC ने बदला नाम

मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का फैसला स्थानीय लोगों और समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया है।

mayur vihar metro station

श्री राम मंदिर मयूर विहार स्टेशन। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शनिवार को एक फैसले में 'मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन' का नाम बदलकर 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' कर दिया। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला स्थानीय लोगों और समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया।

 

दिल्ली मेट्रो ने कहा कि नाम बदलने की जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और संशोधित नाम अभी से प्रभावी हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह फैसला दिल्ली राज्य नामकरण प्राधिकरण द्वारा लिया गया है, जिसकी अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। 29 सदस्यीय यह समिति शहर की सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों, गोल चक्करों और अन्य नागरिक संरचनाओं के नामकरण और पुनर्नामकरण के प्रस्तावों पर फैसला लेती है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: कोटा में में ढही तीन मंजिला इमारत, 7 घायल, कई फंसे, रेस्क्यू जारी

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

वहीं, त्रिलोकपुरी से स्थानीय बीजेपी विधायक रवि कांत ने मेट्रो स्टेशन का नाम राम मंदिर के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'यह स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और मैं पिछले छह महीनों से इस मामले को सरकार के सामने उठा रहा था।'

 

यह भी पढ़ें: रील बनाते बनाते अचानक फांसी पर झूल गई महिला, 4 साल की बेटी देख रोने लगी

सरकार को लिखा था पत्र

रवि कांत ने बताया कि मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन के पास एक राम मंदिर है। वहां के लोग कई सालों से इसका नाम बदलने की मांग कर रहे थे। बीजेपी विधायक ने कहा कि इलाके के सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधियों के मंदिर का नाम बदलने के बारे में उनसे मिलने के बाद उन्होंने सरकार को एक पत्र भी लिखा था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap