logo

मूड

ट्रेंडिंग:

5 दिन से कमरे में बंद, आ रहे जान देने के ख्याल, वायरल रील पर बोलीं सस्पेंड दरोगा

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में सस्पेंड हुई महिला दरोगा अनु ने अब वीडियो जारी कर सफाई दी है। उनपर आरोप लगाया गया कि वह अपने अकाउंट पर आपत्तिजनक रील्स-वीडियो पोस्ट करती थीं।

Anu Collis Viral Video, Meerut Police

अनु कॉलिस, Photo-Credit Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड 'नीला ड्रम केस' में आरोपी मुस्कान रस्तोगी को गिरफ्तार करने वाली महिला दरोगा विवादों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में अनु कॉलिस को सस्पेंड कर दिया गया था। बता दें कि इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर ने अनु कॉलिस का एक वीडियो शेयर कर उन्हें ट्रोल किया था। उन्होंने कहा था कि अनु कॉलिस क्यूआर कोड लगाकर अपनी अश्लील वीडियो बनाती, लाइव आती हैं। वह फंडिंग लेती हैं।

 

प्रयागराज की रहने वाली अनु कॉलिस 2023 बैच की यूपी पुलिस की दरोगा हैं। मेरठ में पहले वह रोहटा थाना, ब्रहमपुरी और अब एसएसपी ऑफिस में तैनात थीं। 16 अगस्त, 2026 को पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन और कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया था।

 

यह भी पढ़ें: फांसी नहीं, जहर वाले इंजेक्शन से मौत की सजा देने की क्यों उठ रही मांग?

यूट्यूब पर लाइव आकर महिला दरोगा ने दी सफाई

अनु कॉलिस शनिवार को पहली बार यूट्यूब पर लाइव आकर इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर को जवाब दिया है। अनु ने कहा, 'मैं कई दिन से कमरे में बंद हूं। जान दे दूं, मन में ऐसे ख्याल आ रहे हैं। पता है, कितनी मुश्किल से सरकारी नौकरी मिलती है।' इस वीडियो में अनु ने वही ड्रेस पहना था, जिसमें उनका वीडियो वायरल हुआ था। कहा, अमित किल्होर ने अब अपना वो वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया है। अब वो मेरे भाई से माफी मांग रहे हैं।

अनु ने कहा कि वह ड्रेस मैं अपनी मां के साथ मॉल से खरीदकर लाई थी। मेरे लिए ये नार्मल है। मेरे और मेरे परिवार को इससे कोई दिक्क्त नहीं तो आपको क्यों है? अनु ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने व्यूज पाने के लिए मेरी 25 साल की लाइफ बर्बाद कर दी। तुमने किसी लड़की की जिंदगी खत्म कर दी। तुम सब हत्यारे हो। 

क्या है पूरा मामला?

अनु पर आरोप है कि वे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रात के समय लाइव आती थीं, अपने अकाउंट पर आपत्तिजनक रील्स-वीडियो पोस्ट करती थीं, और लाइव के दौरान डोनेशन के लिए QR कोड भी दिखाती थीं। इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर ने उन पर आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया, जिसके बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। 16 अगस्त 2026 को तत्कालीन मेरठ एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था। 


और पढ़ें